- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Besan Shimla Mirch :...
लाइफ स्टाइल
Besan Shimla Mirch : मेहमानों के लिए बनाएं बेसन शिमला मिर्च
Sarita
21 April 2025 11:51 AM IST

x
Besan Shimla Mirch : अक्सर ही एक जैसी सब्जियां खाने को मजबूर होना पड़ता है जो कई बार बोरियत पैदा कर देता है। अगर आप भी एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो चुके है, तो ऐसी सूरत में मुंह का ज़ायका बदलने के लिए आप बेसन शिमला मिर्च की सब्जी को ट्राई कर सकते हैं। आमतौर पर शिमला मिर्च का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन बेसन के साथ शिमला मिर्च का कॉम्बिनेशन एक बेहतरीन जायके को पैदा कर देता है। बेसन शिमला मिर्च बनाना बेहद आसान है। आप चाहें तो इसे डिनर से लेकर लंच तक में बनाकर खा सकते है। आज हम आपको इसकी पूरी विधि बताने वाले है।
बेसन शिमला मिर्च बनाने के लिए सामग्री:
300 ग्राम शिमला मिर्च
दो कप बेसन
दो चम्मच हरा धनियां
तेल
एक चम्मच हल्दी पाउडर
एक चम्मच धनियां पाउडर
एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच सोंफ पाउडर
एक चुटकी हींग
आधा चम्मच जीरा
अदरक
दो चम्मच गरम मसाला
नमक
बेसन शिमला मिर्च बनाने की विधि:
बेसनी शिमला मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले आप शिमला मिर्च को गर्म पानी में अच्छी तरह से साफ करें। इसके बाद उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक कड़ाही में बेसन डालकर उसे धीमी आंच पर भून लें। जब बेसन सुनहरा भूरा हो जाए तो उसे एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें। अब एक कड़ाही में 2 टेबलस्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें एक चम्मच जीरा, आधा चम्मच राई, आधा चम्मच सौंफ और चुटकीभर हींग डालकर कुछ देर तक भून लें।
फिर इसके बाद सब्जी में भुना हुआ बेसन डालकर चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें। सब्जी का मिश्रण अगर ज्यादा सूखा लगे तो उसमें थोड़ा सा पानी डाल दें और अच्छे से मिक्स करें। अब कड़ाही को ढककर सब्जी को 7-8 मिनट तक मिडियम फ्लेम पर ही पकने दें। अगर आप खाने का स्वाद बढ़ाना चाहती है, तो उसमें करी पत्ता डाल सकती है। इस दौरान बीच-बीच में सब्जी को चलाते रहें, जिससे वह कड़ाही पर ना चिपके। अब समय पूरा होने के बाद गैस बंद कर दें। आपकी स्वादिष्ट बेसन शिमला मिर्च की सब्जी बनकर तैयार हो गई है। आप चाहें तो बेसन शिमला मिर्च को रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते है।
TagsBesanShimla Mirchबेसनशिमला मिर्चBesanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





