- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Besan Rava Dosa:...

x
Besan Rava Dosa: बेसन और रवा को मिलाकर भी डोसा तैयार किया जाता है। इसका जायका लाजवाब होता है। इसे ब्रेकफास्ट में भी बनाकर खाया जा सकता है। इसे बनाना काफी आसान है और यह डिश काफी कम वक्त में बनकर तैयार हो जाती है। आप भी अगर इसे बनाना चाहते हैं और अब तक ट्राई नहीं किया है तो कोई बात नहीं। हमारी बताई रेसिपी की मदद से आपको जरा भी जोर नहीं आएगा।
सामग्री (Ingredients)
बेसन – डेढ़ कप
रवा – 1/4 कप
चावल का आटा – 1/4 कप
अजवायन – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
तेल – 1/2 कप
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में बेसन डाल दें। इसके बाद इसमें रवा और चावल का आटा डालकर तीनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च और अजवायन डालकर मिला लें। फिर इस मिश्रण में नमक डालें और लगभग 2 कप पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
- इसे कुछ देर तक अच्छी तरह से फेंट लें जिससे इसके अंदर किसी तरह की गांठ ना रह जाए। अब घोल को इस तरह तैयार कर लें जैसा डोसे का घोल तैयार किया जाता है।
- अब एक नॉन स्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। जब तवा गरम हो जाए तो उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें।
- जब तवा अच्छी तरह से गरम हो जाए तो तवे के बीच में डोसे का बैटर डाल दें और उसे फैला लें।
- अब डोसे को तब तक भून लें जब तक कि वह क्रिस्पी ना हो जाए। इसके बाद डोसे को पलट दें और उसे दूसरी ओर से भी क्रिस्पी और सुनहरा होने तक रोस्ट करें।
- बेसन डोसा तैयार हो गया है। इसी तरह सारे बैटर से डोसे तैयार कर लें। इसे चटनी के साथ सर्व करें।
TagsBesanRava Dosaब्रेकफास्टडिशBesanBreakfastDish जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





