- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Besan Pyaaz Ki Sabzi:...

x
Besan Pyaaz Ki Sabzi: आज हम आपको बेसन और प्याज को मिलाकर तैयार की जाने वाली सब्जी की रेसिपी बताएंगे। कई बार घर में कोई सब्जी नहीं होती है तो ऐसे में आप इसे ट्राई कर सकते हैं। इसका स्वाद लाजवाब होता है और इसे खाने वाले घर सभी सदस्य तृप्त हो जाएंगे। इसे चावल या फिर पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे लंच या फिर डिनर में बना सकते हैं। हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो करने पर आपको जरा भी जोर नहीं आएगा।
सामग्री (Ingredients)
4 मीडियम साइज के प्याज
1 बारीक कटा हुआ प्याज
1 कप बेसन
3 बड़े चम्मच दही
2 टमाटर का पेस्ट
4-5 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
1 चम्मच अदरक और लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच जीरा
2 चुटकी हींग
1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1/4 छोटी चम्मच अजवायन
स्वादानुसार नमक
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच भुना जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
4 बड़े चम्मच सरसों का तेल
बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक फ्राई पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें।
- तेल अच्छे से गरम होने पर इसमें जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और प्याज डालकर दो मिनट तक भूनें।
- इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर चम्मच से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें।
- अच्छी तरह से मिक्स होने के बाद इसमें टमाटर डालें और इसे सॉफ्ट होने तक बराबर चलाते हुए भून लें।
- फिर थोड़ा सा पानी डालकर 2-3 मिनट तक ढक दें, ताकि सभी मसाले अच्छी तरह से मिलकर पक जाएं।
- दूसरी ओर पकौड़ा बनाने के लिए एक बाउल में बेसन, प्याज, अजवायन, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च पाउडर मिलाकर घोल बना लें।
- तय समय के बाद पकौड़ा बनाते जाएं और ग्रेवी में डालते रहें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी और डालकर 3-4 मिनट तक दोबारा ढककर पकाएं।
- आखिर में गरम मसाला डालकर चलाएं और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करके गैस बंद कर दें।
TagsBesanPyaazSabziस्वादिष्टडिशBesanDeliciousDishजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





