- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Besan Dosa Recipe:बेसन...

x
Besan Dosa Recipe: आज के समय में आपको डोसा के कई फ्यूजन रेसिपीज मिल जाएंगे, जिसमें मसाला डोसा के अलावा चीज़ डोसा, चाउमीन डोसा जैसी चीजें शामिल हैं।
क्या आपने कभी बेसन से तैयार डोसा का सेवन किया है? अगर नहीं, तो इस हेल्दी और स्वादिष्ट रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें। बेसन से तैयार डोसा फाइबर, प्रोटीन से भरपूर होता है, जो आपके पाचन के लिए बेस्ट हो सकता है। इस खास रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-
बेसन डोसा कैसे बनाएं?
आवश्यक सामग्री
बेसन – 1 कटोरी
लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
अजवाइन – 1 टीस्पून
हल्दी पाउडर – 1 चुटकी
नमक – स्वादानुसार
पानी – जरूरत के अनुसार
बेसन डोसा तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़ा सा बर्तन लें। इसमें बेसन, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हल्दी पाउडर डालें। अब सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालें।
जब सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं, तो गैस स्टोव पर नॉन स्टिक तवा चजाएं और इसे गर्म करें।
इसके बाद इसमें बेसन का घोल डालें और चारों को गोलाकार में फैलाएं।
अब डोसा नीचे से अच्छी तरह से पक जाए, तो इसमें अपनी पसंदीदा फीलिंग डालं और फिर इसपर थोड़ा सा घी छिड़क दें। अब इसे सेंक लें। लीजिए आपका डोसा तैयार है।
इस स्वादिष्ट डोसे को आप अपने पसंदीदा चटनी, सांभर और अपने पसंदीदा सॉस के साथ खा सकते हैं।
ध्यान रखें की डोसा का बैटर तैयार करते समय इसे ज्यादा पतला न करें। अगर आप बैटर ज्यादा पतला करते हैं, तो इससे ये तवे में चिपककर टूट सकता है।
अगर आप थोड़ा क्रिस्पी डोसा खाना पसंद करते हैं, तो इसमें थोड़ा सा चावल का आटा मिक्स कर लें।
हेल्दी डोसा बनाने के लिए इसमें थोड़ा सा पालक, मेथी की पत्तियां, हरे प्याज जैसी चीजों को डालकर डालें। इससे डोसे का स्वाद हेल्दी और स्वादिष्ट होगा।
बेसन के पेस्ट में ज्यादा नमक न डालें, नमक की मात्रा को सीमित रखें। ज्यादा नमक मिक्स करने से स्वाद बिगड़ सकता है।
बेसन का डोसा बच्चों और बड़ों दोनों के लिए हेल्दी हो सकता है। इस स्वादिष्ट डोसा को घर पर बनाना बहुत ही आसान है। अगर आप चाहती हैं कि आप कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाएं, तो इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।
TagsBesan Dosaबेसनडोसास्वादBesan DosaBesanDosaTasteजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





