लाइफ स्टाइल

Besan Curd Hair Mask: दादी-नानी के नुस्खे से प्रेरित होकर बेसन और दही से बालों को दें नई चमक

Sarita
24 July 2025 10:59 AM IST
Besan Curd Hair Mask: दादी-नानी के नुस्खे से प्रेरित होकर बेसन और दही से बालों को दें नई चमक
x
Besan Curd Hair Mask: आज के केमिकल से भरे हेयर प्रोडक्ट्स के ज़माने में बालों की असली देखभाल पीछे छूटती जा रही है। लेकिन हमारी दादी-नानी के ज़माने में बालों को मज़बूत, चमकदार और लंबा बनाने के लिए घरेलू नुस्खों को सबसे कारगर माना जाता था। ऐसा ही एक नुस्ख़ा है बेसन और दही से बना हेयर मास्क, जो बालों की खोई चमक वापस लाने के साथ-साथ स्कैल्प की गहराई से सफ़ाई भी करता है।
बेसन-दही हेयर मास्क के फायदे :
बालों को देता है नेचुरल शाइन:
बेसन बालों से गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाता है, जबकि दही बालों को डीप कंडीशन करता है, जिससे बालों में नैचुरल चमक आती है।
रूसी और खुजली से राहत:
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्कैल्प की मृत कोशिकाओं को हटाता है और बेसन स्कैल्प को एक्सफोलिएट करता है, जिससे डैंड्रफ से राहत मिलती है।
बालों की ग्रोथ को करे प्रमोट:
यह मास्क स्कैल्प को पोषण देता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है, जिससे बालों की लंबाई और मोटाई में सुधार आता है।
केमिकल डैमेज से राहत:
बार-बार हेयर स्टाइलिंग या कलरिंग से बाल बेजान हो जाते हैं। ऐसे में यह घरेलू हेयर मास्क बालों को फिर से जीवंत बनाने में मदद करता है।
कैसे बनाएं बेसन-दही हेयर मास्क:
-2 बड़े चम्मच बेसन
-3 बड़े चम्मच दही (फ्रेश)
-1 चम्मच शहद
-थोड़ा सा नींबू रस (ऑइली स्कैल्प के लिए)
बनाने और लगाने का तरीका:
इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और जड़ों से लेकर बालों की लेंथ तक लगाएं। 30 से 40 मिनट तक छोड़ने के बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं।
Next Story