- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ber ki chutney recipe:...
लाइफ स्टाइल
Ber ki chutney recipe: जल्दी और आसानी से बनने वाली बेर की चटनी
Sarita
2 Feb 2026 7:50 AM IST

x
Ber ki chutney recipe: सर्दियों में आसानी से मिलने वाला बेर सिर्फ यूं ही खाने के लिए नहीं, बल्कि इससे बनने वाली चटनी स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि रोटी, पराठा या स्नैक्स के साथ सब उंगलियां चाटते रह जाते हैं। हल्की खटास, सही तीखापन और देसी मसालों का जबरदस्त मेल बेर की चटनी मिनटों में बन जाती है और टेस्ट में सबको दीवाना बना देती है। तो चलिए बिना देर किए झटपट बनने वाली बेर की चटनी की आसान विधि नोट कर लें।
बेर की चटनी के लिए सामग्री:
300 ग्राम बेर, लहसुन की एक कली, काली मिर्च 10 दाने, हरी मिर्च 3 पीस, काला नमक स्वाद अनुसार, थोड़ा सा सरोसो का तेल
बेर की चटनी कैसे बनाएं?
पहला स्टेप: बेर की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले तीन सौ ग्राम बेर लें। अब इन्हें पानी में अच्छी तरह से धोएं। धोने के बाद इन्हें कॉटन के कपड़े से अच्छी तरह पोछें। अब, चाक़ू से बेर को काटें और उसेक सभी बीज को निकालकर बाहर फेंक दें।
दूसरा स्टेप: अब एक मिक्सर जार में बेर को डालें। उसमें लहसुन की एक कली, हरी मिर्च, काला नमक स्वाद अनुसार भी डालें। अब ज़रा सा पानी डालकर इन्हें एकदम बारीक पीस लें। पीसने के बाद एक बाउल में इसे निकालें।
तीसरा स्टेप: अब, एक करछुल में सरसों का तेल डालें और उसमें बार्क कुटी हुई काली मिर्च और एक दो साबुत लाल मिर्च डालकर तड़का दें। अब इसे तड़के को चटनी पर डालें। इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। आपकी चटपटी और तीखी बेर की चटनी बनकर तैयार है।
बेर विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, पाचन में सुधार करता है, अनिद्रा को दूर कर अच्छी नींद लाता है और हड्डियों को मजबूत करता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हृदय स्वास्थ्य और त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं।
TagsBer ki chutneyबेरचटनीBer chutneyIndian jujubechutney जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





