लाइफ स्टाइल

Ber Ki Chutney: सर्दियों में इस बार बनाइए बेर की स्वादिष्ट चटनी

Sarita
24 Jan 2026 10:42 AM IST
Ber Ki Chutney:   सर्दियों में इस बार बनाइए बेर की स्वादिष्ट चटनी
x
Ber Ki Chutney: आज हम आपको मजेदार चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे. बेर की चटनी का स्वाद बहुत लाजवाब होता है इसलिए इसे बच्चों से लेकर बड़े में चाव से खाना चाहेंगे. ऐसे में आइए बताते हैं आपको इस आर्टिकल में बेर की स्वादिष्ट चटनी बनाने की आसान रेसिपी. इस चटनी को आप स्नैक्स या खाने में समय भी सर्व कर सकते हैं|
बेर की चटनी सामग्री :
पके हुए बेर – आधा कप
चीनी – 2–3 चम्मच
पानी – 2–3 टेबलस्पून
नींबू का रस – आधा चम्मच
अदरक – आधा इंच का टुकड़ा
काली मिर्च पाउडर – चुटकी भर
नमक – चुटकी भर
बेर की चटनी बनाने की विधि क्या है?
सबसे पहले आप पके बेर को पानी से धोकर बीज निकाल दें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब आप एक छोटे पैन में पानी और चीनी डालकर हल्का गर्म करें. इसके बाद आप बेर के टुकड़े डालें और धीमी आंच पर 5–10 मिनट तक पकाएं.
जब बेर नरम हो जाए और मिश्रण हल्का गाढ़ा हो जाए तब आप कद्दूकस किया अदरक, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.
बेट की चटनी को हल्का ठंडा होने पर नींबू का रस डालें. ठंडा होने पर मिश्रण को मिक्सर में डालकर चिकना पेस्ट बना लें.
इसे एक कटोरी में निकाल लें. अब तैयार है आपकी टेस्टी बेर की चटनी इसे आप स्नैक्स या खाने के साथ सर्व करके स्वाद का मजा लें|
Next Story