लाइफ स्टाइल

Benefits of Matcha for Skin: हजारों के कॉस्मेटिक्स नहीं, माचा ग्रीन टी से मिलेगा नेचुरल ग्लो

Sarita
23 Dec 2025 11:57 AM IST
Benefits of Matcha for Skin: हजारों के कॉस्मेटिक्स नहीं, माचा ग्रीन टी से मिलेगा नेचुरल ग्लो
x
Benefits of Matcha for Skin: आज के समय में लोग केमिकल-फ्री और नेचुरल स्किन केयर की ओर तेजी से लौट रहे हैं. ऐसे में जापान की पारंपरिक माचा ग्रीन टी (Matcha Green Tea) ब्यूटी इंडस्ट्री में एक सुपरफूड के रूप में उभरकर सामने आई है. एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर माचा न सिर्फ सेहत के लिए बल्कि त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी बेहद असरदार मानी जाती है. माचा का नियमित उपयोग स्किन को अंदर से डिटॉक्स कर नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है|
त्वचा के लिए माचा के फायदे:
1. माचा में मौजूद कैटेचिन्स और पॉलीफेनॉल्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइन्स और एजिंग के लक्षण कम होते हैं.
2. माचा त्वचा की गहराई से सफाई करता है और ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल और हेल्दी ग्लो आता है.
3. इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं और ऑयली स्किन को बैलेंस रखते हैं.
4. माचा स्किन से टॉक्सिन्स निकालकर पोर्स को क्लीन करता है, जिससे त्वचा साफ और फ्रेश दिखती है.
5. माचा में मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स सूरज की हानिकारक किरणों से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं.
6. माचा त्वचा की नमी बनाए रखता है, जिससे ड्राईनेस और रफनेस की समस्या दूर होती है.
स्किन के लिए माचा का इस्तेमाल कैसे करें?
माचा को स्किन केयर में इस्तेमाल करना बेहद आसान है. आप 1 चम्मच माचा पाउडर में गुलाब जल या एलोवेरा जेल मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं और 10–15 मिनट बाद धो लें.
इसके अलावा रोजाना माचा ग्रीन टी पीने से भी त्वचा अंदर से डिटॉक्स होती है और नेचुरल ग्लो बढ़ता है.
माचा किसे कहते है?
माचा (Matcha) एक खास तरह की ग्रीन टी होती है, जो जापान में पारंपरिक रूप से इस्तेमाल की जाती है. इसे ग्रीन टी की पत्तियों को सुखाकर बहुत बारीक पाउडर बनाकर तैयार किया जाता है.
अगर आप नैचुरल तरीके से अपनी स्किन को हेल्दी, ग्लोइंग और यंग बनाए रखना चाहते हैं, तो माचा ग्रीन टी को अपनी डेली स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें. यह अंदर से पोषण देकर त्वचा की खूबसूरती को लंबे समय तक बरकरार रखती है|
Next Story