लाइफ स्टाइल

आम खाने के फायदे

SANTOSI TANDI
24 July 2023 2:32 PM GMT
आम खाने के फायदे
x
फायदे
ग्वारफली की सब्जी बहुत कम लोग खाना पसंद करते है लेकिन वह ये बात नहीं जानते की जिस चीज़ को वह नापसंद कर रहे है वह उनके शरीर के लिए बहुत ही फायेमंद होती है। ग्वारफली में प्रोटीन, घुलनशील फाइबर अनेक प्रकार के विटामिन्स जैसे विटामिन-के, विटामिन-सी , विटामिन-ए और भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं। इनके अलावा इसमें फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम भी पाया जाता है। इसमें अधिक मात्रा में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो कि डायबिटीज और शरीर में उपस्थित कोलेस्ट्रॉल को कम कर देता है। इसमें सबसे अच्छी बात तो यह है की इसमें किसी भी तरह का कोलेस्ट्रॉल और वसा नहीं होता है। इसे टॉनिक के रूप में भी बोला या कहा जा सकता है। तो आइये जानते है इसके और भी फायदों के बारे में........
1. ग्वारफलियों में अधिक मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है। जो कि आपकी हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। साथ ही यह उन्हें स्वस्थ भी रखती हैं।
2. ये फलियां आपके दिल को भी हेल्दी रखती हैं, क्योंकि इनमें कोलेस्ट्रॉल घटाने के गुण होते हैं। साथ ही इसमें फाइबर और पोटाशियम भी अधिक पाया जाता है, जो कि आपके दिल के लिए फायदेमंद होता है।
3. ग्वार में ग्लाइकोन्यूट्रीएंट्स तत्व होते हैं, जो शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक हैं। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। साथ ही इससे इंसुलिन की मात्रा में इजाफा होता है।
4. इन फलियों में फाइबर अधिक मात्रा में पाए जाने के कारण ये पाचन संबंधी समस्याओं से बचाए रखती हैं। इसका सेवन करने से शरीर के सभी प्रकार के विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं का निदान हो जाता है।
5. इन फलियों का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।विटामिन की पर्याप्त मात्रा इसमें होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत करने और भ्रूण के विकास में सहायक होता है। इसमें फॉलिक एसिड भी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।गर्मियों का मौसम आ गया है और ऐसे में आम जैसे मीठे फल का जिक्र नहीं हो ये तो हो ही नही सकता है। आम को फलो का राजा कहा जाता है। यह लोगो का सबसे प्रिय फल माना जाता है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होने से शरीर में पानी की मात्रा को पूर्ण करता है। आम के खाने के कुछ फायदे भी। तो आइये जानते है कुछ ऐसे फायदे -
1. यदि बच्चों को मिट्टी खाने की आदत है तो उसे छुड़ाने के लिए आम की गुठली की गिरी का चूर्ण पानी में मिलाकर दिन में दो -तीन बार पिलायें, इससे पेट के कीड़े मर जायेगे।
2. एक पका हुआ आम लेकर , उसे आग में भून लें | जब यह ठंडा हो जाए तो इसे धीरे -धीरे चूसें, इससे सूखी खांसी में लाभ होता है |
3. आम के पत्तों को छाया में सुखाकर चूर्ण बना लें, इसे 5-5 ग्राम की मात्रा में सुबह - शाम पानी से 20-25 दिन लगातार सेवन करने से मधुमेह में लाभ होता है |
4. पके आम खाकर ऊपर से गर्म दूध पीने से शौच खुलकर आती है, जिससे पेट साफ़ हो जाता है और कब्ज़ से छुटकारा मिल जाता है |
5. आम की गुठली की गिरी निकल ले इसे सुखाकर इसका बारीक़ चूर्ण बना लें | इस चूर्ण को मंजन की तरह करने से पायरिया एवं दांतों के सभी रोगों में लाभ होता है |
6. कच्चे आम का पन्ना बना कर पीने से लू तथा गर्मी लगने से होने वाली बेचैनी ठीक होती है |
7. आम में मौजूद विटामिन ए आखो की रौशनी बढ़ाता है।
8. आम खाने से चहेरे के मुहासों में कमी आती है।
9. आम पाचन शक्ति को बढ़ाता है।
10. आम की ताजा पत्तियों के रस को एसिडिटी नियंत्रण के लिए हर्बल जानकारों के द्वारा दिया जाता है। ताजा पत्तियों (लगभग 10 ग्राम) को 50 मिली पानी के साथ मिलाकर पीस लें। इस रस को पीने से एसिडिटी दूर हो जाती है।
Next Story