लाइफ स्टाइल

सर्दी-जुकाम और गला खराब होने पर इमली रसम को पीने से फायदे

Tara Tandi
6 Oct 2021 11:51 AM GMT
सर्दी-जुकाम और गला खराब होने पर इमली रसम को पीने से फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूप को वेट लॉस के साथ डाइजेशन के लिए भी अच्छा माना जाता है। आज हम आपको देसी सूप यानी रसम की रेसिपी बता रहे हैं। इमली रसम की यह रेसिपी ब्रेकफास्ट के अलावा डिनर के लिए भी अच्छा ऑप्शन है। सर्दी-जुकाम और गला खराब होने पर इमली रसम को पीने से फायदे मिलते हैं। पौष्टिक होने के साथ यह स्वाद से भी भरपूर है।

इमली रसम बनाने की सामग्री-

1 कप कच्ची इमली

3 कप पानी

2 हरी मिर्च

1 प्याज

8-10 करी पत्ता

2 टेबलस्पून धनिया

1 टेबलस्पून गुड़ (कद्दूकस किया हुआ)

नमक स्वादानुसार

तड़के के लिए:

तेल

1 टीस्पून जीरा

1 सूखी लाल मिर्च

4-6 करी पत्ते

इमली रसम बनाने की विधि

इमली की रसम बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी में इमली डालकर आधे घंटे के लिए रख दें।

- अब हरी मिर्च में बीच से चीरा लगाकर धीमी आंच पर भून लें।

- जब मिर्च दोनों तरफ से भुन जाए, तो थोड़ा ठंडा करके छिलका उतार लें।

- अब एक बर्तन में प्याज, करी पत्ता और धनिया बारीक काट लें।

- इसमें भुनी हुई मिर्च डालकर अच्छी तरह से मेश कर लें।

- अब इमली वाले पानी को छलनी से छानते हुए इसमें डाल दें।

- अब गुड़, नमक और पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाकर घोल तैयार कर लें।

- मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें।

- इसमें जीरा, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़का लगाएं।

- अब गैस बंद करके घोल में तड़का डालकर मिला लें। - तैयार है चटपटी-खट्टी इमली रसम।

- इसे चावल के साथ सर्व करें।

Next Story