लाइफ स्टाइल

कुछ चीजों का सेवन करने से पहले जान ले कोरोना के मरीज, नहीं तो उठाना पड़ सकता है ये जोखिम

Tara Tandi
17 Dec 2020 6:12 AM GMT
कुछ चीजों का सेवन करने से पहले जान ले कोरोना के मरीज, नहीं तो उठाना पड़ सकता है ये जोखिम
x
कोरोना काल में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क| कोरोना काल में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए खानपान में विशेष बदलाव की जरूरत है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए कई गाइडलाइंस जारी कर आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है, जिनमें मास्क पहनना, शारीरिक दूरी और साफ सफाई का ख्याल रखना है। साथ ही इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह दी है। इसके लिए डाइट में विटामिन-सी युक्त फल और सब्जियां अधिक से अधिक सेवन करें। इनसे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके अतिरिक्त रोजाना सुबह-शाम एक्सरसाइज और योग जरूर करें। डॉक्टर्स भी कोरोना वायरस के मरीजों को कई चीजें नहीं खाने की सलाह देते हैं। अगर आपको नहीं पता हैं, तो आइए जानते हैं कि किन चीजों से परहेज करें-

अगर आप कोरोना संक्रमित हैं, तो नमक का अधिक सेवन न करें। खासकर प्रोसेस्ड डिब्बाबंद चीज़ें न खाएं, क्योंकि इन्हें संरक्षित रखने के लिए नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इन चीज़ों के सेवन से सूजन होती है, जिसे ठीक होने में समय लगता है। शरीर में अधिक सूजन से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है। इससे बीमारियों का खतरा और भी बढ़ जाता है। खासकर आलू के चिप्स बिल्कुल न खाएं। इसमें नमक अधिक होता है।

रेड मीट न खाएं

रेड मीट बार-बार न खाएं। अगर आप कोरोना वायरस संक्रमित हैं अथवा कोरोना संक्रमित नहीं हैं, तो भी रेड मीट के अधिक सेवन से बचें। इसमें सैचुरेटेड फैट यानी संतृप्त वसा अधिक मात्रा में पाई जाती है, जिससे सूजन बढ़ती है। इसके बदले में अनसैचुरेटेड फैट का सेवन करें। इसके लिए आप अपनी डाइट में एवोकाडो, ऑलिव ऑयल, मछली (जिनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं) का सेवन करें। जबकि, प्रोटीन के लिए बीन्स और दाल का सेवन करें।

फ्राइड फूड्स न खाएं

फ्राइड फूड्स में फैट अधिक होता है। इसका कम से कम सेवन करना चाहिए। इससे सूजन बढ़ती है और इम्युनिटी कमजोर होती है। फ्राइड फूड्स के सेवन से आंत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। इनसे बुरा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिनसे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

मसालेदार चीजें न खाएं

सर्दी, खांसी और फ्लू में मसालेदार चीज़ों को खाने की सलाह दी जाती है। कोरोना वायरस और फ्लू के लक्षण समान हैं। इससे नाक जाम हो जाता है और सांस लेने में बहुत तकलीफ होती है। ऐसी स्थिति में सायनस को दूर करने के लिए गर्म सूप अथवा गर्म पानी का यूज़ करें। इसके अतिरिक्त गुनगुना गर्म दूध का भी सेवन कर सकते हैं।

Next Story