- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beetroot Moong Chilla:...
लाइफ स्टाइल
Beetroot Moong Chilla: हरी मूंग और बीटरूट से बनाएं ये टेस्टी चीला
Sarita
27 Jan 2026 7:44 AM IST

x
Beetroot Moong Chilla:सुबह के नाश्ते में आपने भी कई बार बेसन से बना चीला खाया होगा. अगर आप नाश्ते में बेसन चीला से हटकर कुछ अलग चीला ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप हरी मूंग और बीटरूट यानी चुकंदर से स्वादिष्ट चीला बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं इसे बनाने का तरीका|
चीला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
हरी मूंग- 1 कप
चुकंदर (बीटरूट) – 1
हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
जीरा- आधा छोटी चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हल्दी- आधा छोटी चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पत्ती– 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
पानी- जरूरत के अनुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
चीला को कैसे तैयार करें?
चीला तैयार करने के लिए आप हरी मूंग को 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. आप इसे रातभर के लिए भी भिगो सकते हैं. अब मूंग को मिक्सी जार में डाल दें. चुकंदर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और इसे भी मिक्सी जार में डाल दें. थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें.
अब इस पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें. इसमें हरी मिर्च, अदरक, जीरा, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिला लें.
अब तवा को गर्म करें और हल्का सा तेल लगा लें. एक बड़े चम्मच की मदद से तवे पर बैटर डालकर गोल आकार में फैला लें. मध्यम आंच पर चीला को पकाएं. किनारों पर तेल डालें. एक तरफ से पक जाने के बाद इसे आप पलट दें. दोनों तरफ से चीला को अच्छे से पका लेने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें और गरमा-गरम सर्व करें. इसी तरह से आप सारे चीला तैयार कर लें|
TagsBeetroot MoongChillaहरी मूंगबीटरूटचीलाBeetroot Moong ChillaGreen MoongBeetrootChilla जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





