- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beetroot Kofta Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Beetroot Kofta Recipe: इस वीकेंड लंच में बनाएं चुकंदर कोफ्ता
Sarita
5 Feb 2025 12:28 PM IST

x
Beetroot Kofta Recipe: आज आपके लिए बीटरूट कोफ्ते की रेसिपी लेकर आए है। इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है। ये टेस्टी होने के साथ- साथ हेल्दी भी होता है। देर किस बात की चलिए जानते है रेसिपी बनाने के बारे में।
बीटरूट कोफ्ता रेसिपी
100 ग्राम चुकंदर
10- 12 लहसुन की कलियां
50 ग्राम पनीर
2 चम्मच जीरा पाउडर
7- 8 हरी मिर्च
4 कप तेल
3 कप कॉर्न स्टार्च
स्वादानुसार नमक
ग्रेवी के लिए: 2 इंच अदरक का टुकड़ा
4 टमाटर
7- 8 हरी मिर्च
3 प्याज
2 कप खोया
2 कप काजू
1 चम्मच जीरा पाउडर
1 चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच कसूरी मेथी
2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
2 कप तेल
1 कप क्रीम
2 कप मक्खन
स्वादानुसार नमक
बीटरूट कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले चुकंदर को छिलकर कद्दूकस कर लें।
फिर इसके साथ पनीर को भी कद्दूकस करके मिला लें।
अब एक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर इसमें बारीक कटा हुआ अदरक और हरी मिर्च को डालकर अच्छे से भून लें।
कुछ देर के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और चुकंदर को डालकर भून लें।
अब इसमें नमक और कॉर्नस्टार्च डालकर अच्छे से मिला लें।
इसके बाद गैस को बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।
जब मिश्रण ठंडा हो जाएं, तो हाथों की मदद से गोल- गोल कोफ्ते बना लें।
अब गैस पर एक कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। फिर इसमें तैयार किए हुए कोफ्ते के बॉल्स को डालकर डिप फ्राई कर लें।
फ्राई करने के बाद इन सभी बॉल्स को पेपर टॉवल पर निकालकर रख लें। ठंडा होने के बाद चाकू की मदद से बॉल्स को दो भागों में काट लें।
अब काजू को 1 घंटे के लिए पानी में भीगोकर रख दें। 1 घंट के बाद मिक्सर में थोड़ा और भीगे काजू को डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
इसके बाद ग्रेवी के लिए प्याज, लहसुन और अदरक का मिक्सर में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।
फिर गैस पर कढ़ाई में तेल गर्म कर लें। फिर इसमें जीरा और तेजपत्ता डालकर चटका लें।
इसके बाद इसमें प्याज, लहसुन और अदरक पेस्ट डालकर ट्रांसलूसेंट होने तक अच्छे से भून लें।
जब ये अच्छे से भून जाएं, तो इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से भून लें।
कुछ देर के बाद इसमें हल्दी पाउडर, नमक, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर मसालों को मिला लें।
अब सारे मसालों को 15 मिनट तक अच्छे से भून लें। फिर इसमें काजू का तैयार किया हुआ पेस्ट डालकर मिला लें।
कुछ देर के बाद ग्रेवी में खोया डालकर 10 मिनट के लिए भून लें।
15 मिनट के बाद ग्रेवी के हिसाब से 2 कप पानी डालकर 1 उबाल आने तक ढककर पकाएं।
उबाल आने के बाद चुकंदर के बॉल्स ग्रेवी में डालकर 10 मिनट के लिए पकाएं।
फिर इसमें कसूरी मेथी, गरम मसाला डालकर मिला लें और 2 मिनट के बाद गैस को बंद कर दें।
तैयार है बीटरूट कोफ्ता। गरमागरम बीटरूट कोफ्ता को बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती से गार्निश करके सर्व करें।
TagsBeetroot Koftaवीकेंडलंचचुकंदरकोफ्ता Beetroot KoftaWeekendLunchBeetrootKoftaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





