लाइफ स्टाइल

beetroot juice:चुकंदर के जूस से पाएं पेट को मजबूती और त्वचा में चमक

Sarita
10 March 2025 12:57 PM IST
beetroot juice:चुकंदर के जूस से पाएं पेट को मजबूती और त्वचा में चमक
x
beetroot juice: हमारी इम्यूनिटी का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए हम जो सबसे आसान और प्रभावी तरीका अपना सकते हैं, वह है वेजिटेबल जूस का सेवन। खासकर बीटरूट, गाजर, आंवला और अदरक से बना यह जूस हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ-साथ हमारी सेहत को भी बेहतर बनाता है। यह उपाय सर्दियों में गर्म रखते हैं और बीमारियों से बचने में मदद करते हैं। डॉक्टर भी यह सलाह देते हैं कि इस जूस का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि यह शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और खून को भी साफ करता है।यह जूस विटामिन्स और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करता है और गट हेल्थ को सुधारता है। इस जूस के सेवन से बालों का झड़ना भी कम हो सकता है।
वेजिटेबल जूस बनाने का तरीका
सामग्री
बीटरूट (चुकंदर)
गाजर
आंवला
अदरक
पाइनएप्पल (वैकल्पिक)
सेब, संतरा, मौसम्बी (वैकल्पिक)
काली मिर्च पाउडर
काला नमक
नींबू का रस
गुनगुना पानी
सबसे पहले बीटरूट, गाजर, अदरक और आंवला को अच्छे से धोकर, बीटरूट का छिलका उतारकर अलग रखें। आंवला का बीज निकालकर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
अगर आप फल डालना चाहते हैं, तो सेब, पाइनएप्पल या संतरा भी छीलकर काट लें। अब इन सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डालें और उसमें 1 गिलास गुनगुना पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। ब्लेंड होने के बाद जूस को छानने के लिए एक छन्नी का इस्तेमाल करें। इससे जूस का फाइबर और बाकी टुकड़े अलग हो जाएंगे। जूस में स्वाद बढ़ाने के लिए काली मिर्च, काला नमक और नींबू का रस डालें और अच्छे से मिला लें। यह आपका हेल्दी और इम्यूनिटी बूस्टिंग जूस तैयार है। आप इसे रोज सुबह खाली पेट पिएं, ताकि आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहे और आप स्वस्थ रह सकें।
Next Story