- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beetroot Juice: चुकंदर...
लाइफ स्टाइल
Beetroot Juice: चुकंदर के जूस से पाएं पेट को मजबूती और त्वचा में चमक
Sarita
7 May 2025 11:35 AM IST

x
Beetroot Juice: यह जूस विटामिन्स और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर में इंफ्लेमेशन को कम करता है और गट हेल्थ को सुधारता है। इस जूस के सेवन से बालों का झड़ना भी कम हो सकता है।
वेजिटेबल जूस बनाने का तरीका:
सामग्री:
बीटरूट (चुकंदर)
गाजर
आंवला
अदरक
पाइनएप्पल (वैकल्पिक)
सेब, संतरा, मौसम्बी (वैकल्पिक)
काली मिर्च पाउडर
काला नमक
नींबू का रस
गुनगुना पानी
सबसे पहले बीटरूट, गाजर, अदरक और आंवला को अच्छे से धोकर, बीटरूट का छिलका उतारकर अलग रखें। आंवला का बीज निकालकर उसे छोटे टुकड़ों में काट लें।
अगर आप फल डालना चाहते हैं, तो सेब, पाइनएप्पल या संतरा भी छीलकर काट लें। अब इन सभी सामग्रियों को एक ब्लेंडर में डालें और उसमें 1 गिलास गुनगुना पानी डालकर अच्छे से ब्लेंड करें। ब्लेंड होने के बाद जूस को छानने के लिए एक छन्नी का इस्तेमाल करें। इससे जूस का फाइबर और बाकी टुकड़े अलग हो जाएंगे। जूस में स्वाद बढ़ाने के लिए काली मिर्च, काला नमक और नींबू का रस डालें और अच्छे से मिला लें। यह आपका हेल्दी और इम्यूनिटी बूस्टिंग जूस तैयार है।
TagsBeetroot Juiceचुकंदरजूसत्वचाचमकBeetroot Juicebeetrootjuiceskinglowजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





