- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips: चेहरे पर...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips: चेहरे पर गुलाब जल लगाने से क्या होता है, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
Sarita
25 July 2025 12:05 PM IST

x
Beauty Tips: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुलाब जल में विटामिन सी, एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। हर रोज गुलाब जल लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
मिलेंगे फायदे ही फायदे:
रूखी-बेजान त्वचा से छुटकारा पाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपके चेहरे पर बार-बार मुंहासे निकल जाते हैं, तो आपको गुलाब जल को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करके देखना चाहिए। इसके अलावा गुलाब जल लगाकर आप अपनी त्वचा के निखार को भी बढ़ा सकते हैं। त्वचा को जवान और मुलायम बनाए रखने के लिए भी गुलाब जल को यूज किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुराने जमाने से ही गुलाब जल को त्वचा के लिए वरदान माना जाता रहा है।
कैसे करें इस्तेमाल:
रात में सोने से पहले गुलाब जल लगाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप एक कटोरी में थोड़ा सा गुलाब जल और विटामिन ई के कैप्सूल को निकालकर अच्छी तरह से मिक्स कर अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा गुलाब जल और फिटकरी का मिक्सचर भी आपकी त्वचा के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। गुलाब जल और दूध को मिलाकर लगाने से भी आप अपनी त्वचा को बेदाग बना सकते हैं। इन तरीकों से गुलाब जल को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है।
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव है, तो आपको गुलाब जल को अपने पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए। दरअसल, अगर गुलाब जल आपकी त्वचा पर सूट नहीं किया, तो आपकी स्किन पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।
TagsBeautyचेहरेगुलाब जलइस्तेमालBeautyFaceRose waterUse जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





