लाइफ स्टाइल

Beauty Tips: पलकों को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

Sarita
17 March 2025 9:47 AM IST
Beauty Tips: अगर आप नेचुरल तरीके से अपनी पलकें घनी और लंबी बनाना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. ये न सिर्फ आपकी आईलैश ग्रोथ को बढ़ाएंगे, बल्कि पलकों को मजबूत और हेल्दी भी बनाएंगे. तो चलिए जानते हैं पलकों को लंबा और घना बनाने वाली कुछ ईजी होम रेमेडीज|
1. कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल में राइसिनोलिक एसिड और विटामिन E मौजूद होता है, जो पलकों की जड़ों को पोषण देता है और उन्हें घना बनाता है. अगर आप भी अपनी पलकों को घना बनाना चाहती हैं तो रात में सोने से पहले रुई या मस्कारा ब्रश की मदद से कैस्टर ऑयल को पलकों पर लगाएं और सो जाएं. सुबह हल्के गुनगुने पानी से धो लें. लगातार 3-4 हफ्तों तक इस्तेमाल करने से फर्क दिखने लगेगा|
2. नारियल तेल
नारियल का तेल पलकों की नमी बनाए रखता है और उन्हें टूटने से बचाता है. अगर आप पलकों की मजबूती चाहती हैं तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें. साफ उंगलियों या ब्रश से थोड़ा सा नारियल तेल पलकों पर लगाएं. रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें|
3. एलोवेरा जेल
पलकों को बढ़ाने के लिए एलोवेरा भी एक अच्छा ऑप्शन है. एलोवेरा में मौजूद विटामिन और मिनरल्स पलकों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं. इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और ब्रश की मदद से पलकों पर लगा. 20-25 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें. रोजाना लगाने से आपको बेहतर रिजल्ट मिलेंगे|
4. ग्रीन टी
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो पलकों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं. ग्रीन टी को ठंडा कर लें और रुई की मदद से पलकों पर लगाएं. इसे 15-20 मिनट तक रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें. इसे लगाने के कुछ दिनों के बाद ही आपको अपनी पलकों में असर दिखने लगेगा|
विटामिन E ऑयल आईलैश हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है और उन्हें जल्दी बढ़ाने में मदद करता है. अपनी पलकों को घना और लंबा बनाने के लिए आप विटामिन ई कैप्सूल का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसके लिए विटामिन E कैप्सूल को तोड़कर उसका तेल निकालें इसे हल्के हाथों से पलकों पर लगाएं और रातभर छोड़ दें|
Next Story