- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips : ग्लोइंग...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips : ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घर पर ऐसे बनाएं फेस शीट मास्क, दिखेगा असर
Sarita
6 March 2025 11:47 AM IST

x
Beauty Tips : इन दिनों फेस शीट मास्क काफी चलन में है. शीट मास्क लगाने से आपको कुछ ही मिनटों में चेहरे पर इंस्टेट ग्लो दिखेगा. आप चाहे तो घर में ही फेस शीट मास्क बना सकती हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने के तरीकों के बारे में|
ग्लोइंग स्किन के लिए शीट मास्क-
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप शीट मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं. शीट मास्क को बनाने के लिए एक वेट वाइप, दही और एलोवेरा जेल चाहि. सबसे पहले एलोवेरा जेल और दही को अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इस मिश्रण को वेट वाइप पर लगाएं. फिर वेट वाइप को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें. जब शीट मास्क ठंडा हो जाएं तो चेहरे पर 20 से 25 मिनट लगाएं रखें. शीट मास्क को हटाने के बाद चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें और पानी से धो लें. इस शीट मास्क को लगाने से इंस्टेट ग्लो मिलेगा. इसमें मौजूद ऐलोवेरा त्वचा के डॉर्क स्पॉट्स को हटाने में मदद करता है. दही त्वचा को मॉश्चराइज रखता है|
एंटी एजिंग शीट मास्क बनाने के लिए आधा कप पानी में शहद और एसेंशियल ऑयल मिलाएं. अब इस मिश्रण में वेट वाइप को डूबाएं और हल्का सा निचोड़ कर फ्रिज में रख दें. आप चाहे तो मिश्रण को आंखों और नाक के हिस्से से काट सकती हैं. शीट मास्क ठंडा होने के बाद आप चाहे तो थोड़ा सा मिश्रण ऊपर से लगा सकती हैं. करीब 20 से 25 मिनट बाद मास्क हटाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें. आप इस मिश्रण को हफ्ते में 2 से 3 दिन लगाएं. कुछ ही दिनों में एजिंग के लक्षण दूर हो जाएंगे|
TagsBeautyग्लोइंगस्किनफेस शीटमास्कGlowingSkinFace SheetMaskजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





