लाइफ स्टाइल

Beauty Tips: संतरा आपकी ग्लोइंग स्किन की चाहत को करेगा पूरा, ट्राई करें इससे बने फेस पैक

Sarita
1 Jan 2025 9:57 AM IST
Beauty Tips:  संतरा आपकी ग्लोइंग स्किन की चाहत को करेगा पूरा, ट्राई करें इससे बने  फेस पैक
x
Beauty Tips: संतरे में मौजूद पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी जैसे तत्व अपने गुणों से चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयां, डेड स्किन सेल्स और पिंपल्स को हटाते हुए स्किन पर निखार और चमक लाने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको संतरे से बने कुछ फेसपैक की जानकारी देने जा रहे हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का कम करेंगे। आइये जानते हैं इन फेस पैक के बारे में...
संतरे का जूस लगाएं
एक ताजे संतरे का रस एक बाउल में निकाल लें। दो चम्मच संतरे का रस लें और इसे एक चम्मच पानी में घोल लें। इसे कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं। कुछ मिनट के लिए अपनी उंगलियों से गोलाकार मोशन में मसाज करें और सादे पानी से धोने से पहले 10-12 मिनट तक लगा रहने दें। सप्ताह में दो या तीन बार दोहराएं। ग्लोइंग स्किन के लिए संतरे का इस्तेमाल करने का ये सबसे आसान तरीका है।
संतरे और हल्दी का फेस पैक
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर इस फेस पैक को पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए लगाएं। संतरे के छिलके को धूप में सुखाकर पीस लें और पाउडर तैयार करें। इसके बाद एक चुटकी हल्दी को 1 चम्मच संतरे के पाउडर में मिलाएं और गुलाबजल के साथ पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें।
संतरे और पपीते का फेस पैक
संतरे के साथ पपीते को मिला दिया जाए, तो टैन और मुंहासे से छुटकारा पाने में बहुत मदद मिलती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक संतरे का छिलका निकाल लें। फिर इस छिलके को आधा कप पपीते के साथ ग्राइंडर में पीस लें और चेहरे एवं गर्दन पर लगाएं। इसे 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें। इस फेस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।
Next Story