लाइफ स्टाइल

Beauty Tips: पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, बस 1 मिनट में घर पर पाएं ग्लोइंग स्किन

Sarita
9 Dec 2025 9:14 AM IST
Beauty Tips:  पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, बस 1 मिनट में घर पर पाएं ग्लोइंग स्किन
x
Beauty Tips: इन दिनों शादियों का सीज़न चल रहा है। महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर जाती हैं, जो काफी महंगा हो सकता है। क्या आप जानते हैं कि आप घरेलू नुस्खों से मिनटों में अपना चेहरा चमका सकते हैं? आइए जानें ग्लोइंग स्किन के लिए कुछ टिप्स।
शहद:
सर्दियों में स्किन ड्राई और रफ हो जाती है, इसलिए आप शहद लगा सकते हैं। शहद लगाने से स्किन को नेचुरल नमी मिलती है, जिससे उसमें ग्लो आता है। ग्लोइंग स्किन के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहद का इस्तेमाल कैसे करें:
एक चम्मच शहद, गुलाब जल और दो बूंद नींबू का रस लें और इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं। सिर्फ एक मिनट के लिए अपने चेहरे की मसाज करें, जिससे आपकी स्किन में ग्लो आ जाएगा। एक मिनट मसाज करने के बाद, 15 मिनट बाद अपना चेहरा धो लें।
चावल का इस्तेमाल:
चावल में स्टार्च होता है, जो स्किन को ग्लो करने में मदद करता है।
कैसे इस्तेमाल करें:
चावल का आटा चेहरे पर लगाने से ग्लो आता है। चावल के आटे को दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 1 मिनट बाद अपने चेहरे की मसाज करें। चावल का आटा लगाने से आपकी त्वचा साफ़ और चमकदार हो सकती है।
Next Story