- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips:चिया सीड्स...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips:चिया सीड्स से बनाएं ये स्क्रब, डेड सेल्स हटाकर त्वचा में निखार लाएगा
Sarita
26 March 2025 9:00 AM IST

x
Beauty Tips: स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में आप चिया सीड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और जिंक जैसे कई तत्व शामिल होते हैं, जो कि स्किन की क्लीनजिंग करने के साथ इसे मॉइस्चराइज करने में भी मदद करता है। लेकिन, आज हम आपके चिया सीड्स से स्क्रब बनाने की बात करेंगे जो कि स्किन के लिए भी कई प्रकार से फायदेमंद है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्या चिया के बीज रोज चेहरे पर लगा सकते हैं?
क्या चिया के बीज रोज चेहरे पर लगा सकते हैं, ये सवाल बहुत से लोग करते हैं। ऐसे में ध्यान देने वाली बात ये है कि ये बीज चेहरे के पीएच के साथ छेड़छाड़ नहीं करते जिस वजह से आप रोज चेहरे के लिए इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही ये बीज चेहरे के लिए कठोर भी नहीं हैं जिस वजह से स्किन के लिए इसका इस्तेमाल कई प्रकार से फायदेमंद है।
चिया सीड्स से ऐसे बनाएं स्क्रब-Chia Seeds Scrub
चिया सीड्स से स्क्रब बनाने के लिए पहले इसे दरदरा करके पीस लें। अब इसमें ऊपर से गुलाब जल मिला लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं, हल्के हाथों से मसाज करें और थोड़ी देर इसे स्किन पर ऐसे ही छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें।
स्किन के लिए चिया सीड के फायदे-Chia Seeds benefits
स्किन के लिए चिया सीड के कई फायदे हैं। चिया सीड्स में विटामिन सी होता है जो कि एक्ने को कम करने में मदद करता है। साथ ही इसका जिंक त्वचा में कोलेजन बूस्ट करता है। इसके अलावा ये स्किन को हाइड्रेट करने के साथ इसे अंदर से चमकदार बनाने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से स्किन के लिए चिया सीड फायदेमंद है।
TagsBeautyचिया सीड्सस्क्रबडेड सेल्सत्वचानिखार BeautyChia seedsScrubDead cellsSkinBrightenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





