- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips:पतली-पतली...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips:पतली-पतली आइब्रो को करें मोटा, बस अपनाएं ये आसान से नुस्खे
Sarita
31 Aug 2025 8:44 AM IST

x
Beauty Tips: चेहरे की खूबसूरती में सबसे अहम भूमिका आँखों और उनकी भौहों की होती है। अगर भौहें घनी और शेप में हों, तो पर्सनालिटी और भी निखर जाती है। लेकिन पतली भौहें चेहरे की चमक फीकी कर देती हैं। कई महिलाएं भौहों को घना और काला दिखाने के लिए मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन यह कुछ घंटों तक ही असर करता है। इसलिए ये 7 असरदार टिप्स, जो आपकी भौहों को प्राकृतिक रूप से घना बना देंगे।
नारियल तेल का इस्तेमाल: नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन बालों के विकास को तेज़ करते हैं। रोज़ाना सोने से पहले भौहों पर नारियल तेल लगाएँ और हल्के हाथों से मालिश करें। कुछ हफ़्तों में फ़र्क़ साफ़ दिखाई देगा।
एलोवेरा जेल: एलोवेरा में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो प्राकृतिक तरीके से बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। रोज़ाना भौहों पर एलोवेरा जेल लगाएँ, इससे बाल जड़ों से मज़बूत होंगे और पतली भौहें धीरे-धीरे घनी दिखने लगेंगी।
प्याज का रस: प्याज में सल्फर होता है, जो बालों के रोमछिद्रों को मज़बूत बनाता है और बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। प्याज के रस को भौहों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर धो लें। नियमित इस्तेमाल से भौहें घनी हो सकती हैं।
अरंडी का तेल: भौंहों की वृद्धि के लिए अरंडी का तेल सबसे कारगर उपाय माना जाता है। इसमें मौजूद रिसिनोलेइक एसिड बालों को मज़बूत और घना बनाने में मदद करता है। इसे रोज़ रात को लगाकर छोड़ दें और सुबह धो लें।
दूध का इस्तेमाल: दूध में मौजूद प्रोटीन और विटामिन बालों को पोषण देते हैं। रूई की मदद से दूध को भौंहों पर लगाएँ और 20 मिनट बाद धो लें। यह भौंहों को प्राकृतिक रूप से घना करने में मदद करता है।
मेथी के बीज: मेथी के बीजों को भिगोकर पेस्ट बना लें और रात को सोने से पहले भौंहों पर लगाएँ। इसमें मौजूद निकोटिनिक एसिड और प्रोटीन बालों की जड़ों को मज़बूत बनाते हैं।
नींबू का रस: नारियल के तेल में नींबू का रस मिलाकर लगाने से बालों का विकास तेज़ी से होता है। यह मिश्रण विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो पतली भौंहों को घना करने में मदद करता है।
TagsBeautyपतली-पतलीआइब्रोमोटानुस्खेBeautythineyebrowsthicktips जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





