लाइफ स्टाइल

Beauty Tips: कोरियन स्किन पाने के लिए ऐसे बनाएं फेस पैक

Sanjna Verma
27 July 2024 12:35 AM IST
Beauty Tips: कोरियन स्किन पाने के लिए ऐसे बनाएं फेस पैक
x
Beauty Tips सुंदरता के उपाय: कोरियन महिलाओं की ग्लास स्किन का हर कोई दीवाना है। उनकी स्किन काफी ज्यादा चमकदार और फ्लॉलेस होती है। हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा साफ, बेदाग और चमकता दिखाई दे। इसके लिए लड़कियां बाजार में मिलने वाले कैमिकल युक्त प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, ये स्किन के लिए सही नहीं है। कुछ लोग ग्लास स्किन पाने के लिए घर में मौजूद चीजों का भी इस्तेमाल करते हैं, जिसमें
चावल
का इस्तेमाल खूब किया जाता है। ये फेस मास्क लगाने से स्किन बेदाग और चमकदार दिखती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ग्लास स्किन पाने के लिए आप बिना चावल के भी फेस पैक बना सकते हैं। जानिए, ग्लास स्किन पाने के लिए बिना चावल के फेस मास्क कैसे बनाएं-
ग्लास स्किन पाने के लिए इन तरीकों से बनाएं फेस पैक
- फेस मास्क बनाने के लिए शहद और दूध को साथ में मिक्स करें। फिर इसे चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाएं। अब फेस पैक को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये फेस पैक स्किन को बेदाग बनाता है और स्किन को
Hydrate
करता है।
- ग्लास स्किन पाने के लिए दही और गुलाब जल का फेस मास्क बना सकते हैं। इसके लिए दोनों चीजों को मिलाकर मिक्स करें। फिर इस मिक्स को 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। बाद में चेहरे को पानी से वॉश करें।
- ग्लोइंग स्किन के लिए अलसी के बीजों के पाउडर से फेस पैक बनाएं। इस पाउडर में ऐलोवेरा जेल और गुलाबजल मिलाएं। इस मिक्स को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा धोएं।
- मुल्तानी मिट्टी, नींबू का रस, अलसी के बीज और शहद को मिलाकर भी फेस पैक बना सकते हैं। इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
Next Story