लाइफ स्टाइल

Beauty Tips:कच्चे दूध से बनाएं फेस पैक, खिल जाएगी त्वचा

Sarita
1 Dec 2025 6:47 AM IST
Beauty Tips:कच्चे दूध से बनाएं फेस पैक,  खिल जाएगी त्वचा
x
Beauty Tips: क्या आप जानते हैं कि कच्चे दूध में पाए जाने वाले तमाम औषधीय गुण आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो आपको मिल्क फेस पैक बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जान लेना चाहिए।
फेस पैक बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच कच्चा दूध, आधा चम्मच शहद और एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर की जरूरत पड़ेगी। आपको इन तीनों नेचुरल चीजों को एक कटोरी में निकालना है और फिर अच्छी तरह से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है।
आपको मिल्क फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखिए और फिर फेस वॉश कीजिए। मुंह धोते समय हल्के हाथों से त्वचा की मसाज जरूर करें।
महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपकी त्वचा का निखार बढ़ जाएगा। डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए इस फेस पैक को यूज किया जा सकता है। त्वचा के रूखेपन को दूर कर स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए भी इस फेस पैक की मदद ली जा सकती है।
आप पोषक तत्वों से भरपूर इस फेस पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
Next Story