- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips: घर पर...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips: घर पर फेस पैक बनाकर चेहरे की खूबसूरती बनाए रखें
Sarita
3 Nov 2025 7:38 AM IST

x
Beauty Tips: हर कोई चाहता है कि उनकी स्किन हमेशा चमकदार, जवान और बेदाग बनी रहे। लेकिन बढ़ते प्रदूषण, स्ट्रेस और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। इसके लिए लोग तरह-तरह के केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लग जाते हैं, जिससे स्किन को नुकसान होने की संभावना होती है। ऐसे में स्किन की बेहतर ढंग से देखभाल के लिए नेचुरल तरीकों को अपनाना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में एक खास तरह का फेसपैक बताएंगे, जिससे स्किन की खूबसूरती बेहतर हो सके। आइए जानते हैं घर पर नैचुरल तरीके से चेहरे को कैसे बनाएं खूबसूरत|
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाए हल्दी और बेसन का फेसपैक:
आवश्यक सामग्री:
बेसन - 2 चम्मच
हल्दी - 1 चुटकी
दही - 1 बड़ा चम्मच
शहद - 1 छोटा चम्मच
गुलाब जल - कुछ बूंदें
नींबू का रस – 3-4 बूंदें
फेस पैक बनाने की विधि:
एक कटोरी में बेसन डालें और उसमें हल्दी मिलाएं। अब इसमें दही, नींबू का रस और शहद मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर स्मूद सा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस फेसपैक को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें और हल्का सूखा लें। इसके बाद इस फेस पैक को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें। जब पैक हल्का सूख जाए, तो गुनगुने पानी से हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इसके बाद चेहरे को साफ तौलिए से पोछें और फिर अपना पसंदीदा मॉइस्चराइजर लगाएं।
फेस पैक लगाने के फायदे ?
बेसन और हल्दी से तैयार फेसपैक चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन गहराई से साफ होती है, जो चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाता है। यह फेस पैक आपकी स्किन को गहराई से एक्सफोलिएटर करता है, जिससे स्किन के डेड सेल्स को हटाने में मदद मिलती है।
इतना ही नहीं, हल्दी और दही में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पिंपल्स और मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। दही और शहद त्वचा को हाइड्रेट करके दाग-धब्बों को कम करते हैं और त्वचा को एकसमान बनाते हैं। शहद और गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं और उसे ड्राई होने से बचाते हैं।
TagsBeautyफेस पैकचेहरेखूबसूरतीface packsfacebeautyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





