- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips: जानिए...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips: जानिए कैसे प्रकृति में छिपा है खूबसूरती का राज
Sarita
8 Aug 2025 9:56 AM IST

x
Beauty Tips:सुंदरता कुदरत की सबसे अनुपम देन होती है। इस सुंदरता को बरकरार रखने के लिए कुदरती प्राकृतिक चीजों से बढ़कर कुछ भी नही होता है। आज के युग में साधारण दिखने वाली नारी भी ब्यूटी पार्लर और सौंदर्य प्रसाधनों की सहायता से पूरी तरह सुंदर दिखना चाहती है। लेकिन क्या आप जानते है की प्राकृतिक चीजों के द्वारा आप भी अपनी सुंदरता में चार चाँद लगा सकते है जानिए कैसे?
मुलतानी मिट्टी से स्नान करने से रोम रोम पूरी तरह खिल जाते हैं। मुलतानी मिट्टी से रगड़कर स्नान करने से जो लाभ होते हैं उनका एक प्रतिशत लाभ भी साबुन से स्नान करने से कतई नहीं होता।
स्फूर्ति और आरोग्यता चाहने वालों को साबुन के प्रयोग से बचकर मुलतानी मिट्टी से नहाना चाहिए। मुलतानी मिट्टी या उसमें नींबू, बेसन, दही अथवा छाछ आदि मिलाकर शरीर पर थोड़ी देर लगाये रखें तो गर्मी से होने वाली तमाम बीमारियों को यह सोख लेता है।
अपने वेद और पुराणों से लाभ उठाकर जापानी लोग मुलतानी मिट्टी मिश्रित घोल में आधा घंटा टब बाथ करते हैं, जिससे उनके त्वचा व पित्त सम्बन्धी काफी रोग ठीक हुए हैं।
यदि मुलतानी मिट्टी का घोल बनाकर शरीर पर लेप कर दिया जाए तथा 5-10 मिनट बाद रगड़कर नहाया जाए तो आशातीत लाभ होते हैं।
TagsBeautyप्रकृतिखूबसूरतीराज BeautyNatureSecret जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





