लाइफ स्टाइल

Beauty tips: इन तरीको से रखे चेहरे की चमक को बरकरार

Sarita
8 Aug 2025 9:39 AM IST
Beauty tips:  इन तरीको से रखे चेहरे की चमक को बरकरार
x
Beauty tips: चेहरे की चमक बरकरार रखना मुश्किल होता है। और ऐसे में जब हम कई तरह के कॉस्मेटिक्स इस्तेमाल करके भी अपने चेहरे की चमक को सही नहीं कर पाते, तो मजबूरन हमें पार्लर जाना पड़ता है, जिससे हमारी त्वचा और भी रूखी हो जाती है। और किसी भी तरह के क्लींजिंग से चेहरा धोने से चेहरे की नमी खत्म हो जाती है। इन सबमें सबसे ज़रूरी उपाय है पानी। पानी से बेहतर कोई उपाय हो ही नहीं सकता। तो आइए जानते हैं चेहरे की चमक बरकरार रखने के उपायों के बारे में|
1. दिन भर में कम से कम दस ग्लास पानी पिएं। क्यों की यह हमारी त्वचा को हाइड्रेट करता है। पानी पीने से शरीर और त्वचा से हानिकारक टॉक्सिन और तेल पसीने से बाहर निकल जाता है और आपकी त्वचा स्वस्थ रहती है।
2. चेहरे पर हर रोज चंदन पाउडर, गुलाब जल व हल्दी को मिलाकर इनका लेप लगाएं। यह लेप चेहरे पर लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है।
3. मौसमी फलों जैसे केला, संतरा, पपीता, आम आदि का गूदा अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
4. त्वचा पर शहद लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे कम पड़ने के साथ-साथ त्वचा का रूखापन भी दूर होता है।
5. एलोवेरा के पत्तों की ऊपरी परत निकालकर उसके गूदे को चेहरे पर मलने से धीरे-धीरे दाग-धब्बे कम होने लगते हैं।
Next Story