लाइफ स्टाइल

Beauty Tips: बिना मेकअप के चमकता हुआ चेहरा चाहते हैं, तो अपनी स्किन रूटीन में शामिल करें ये लिस्ट

Bharti Sahu 2
1 Oct 2024 6:59 AM GMT
Beauty Tips:  बिना मेकअप के चमकता हुआ चेहरा चाहते हैं, तो अपनी स्किन रूटीन  में शामिल करें ये लिस्ट
x
Beauty Tips: आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आपकी स्किन नेचुरली ग्लोइंग हो जाएगी।
नेचुरल चीजों से बने फेस वॉश का करें इस्तेमाल
स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में फेस वॉश का बहुत अहम रोल होता है। इसलिए हमेशा सुबह उठने और रात में सोने से पहले अपने चेहरे को किसी अच्छे वॉश बिल्कुल भी ना भूलें। इसके लिए आप नैचुरल चीजों से बने फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। किसी भी फेस वॉश में एलोवेरा, ग्रीन टी, कैमोमाइल और हल्दी जैसे इंग्रीडिएंट्स ढूंढे। इसके अलावा आप घर पर भी अपने लिए जेंटल फेसवॉश तैयार कर सकती हैं। शहद और दूध को बराबर मात्रा में मिला लें और इसे अपने चेहरे पर फेसवॉश की तरह इस्तेमाल करें। ये कुछ ही दिनों में आपकी स्किन को काफी ग्लोइंग बना देगा।
हेल्दी स्किन मास्क को बनाएं रूटीन का हिस्सा
हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए ब्यूटी मास्क अप्लाई करना भी बेहद जरूरी है। समय-समय पर सही नेचुरल चीजों की मदद से बने मास्क आपकी स्किन को ब्राइट और ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। हफ्ते में कम से कम एक बार तो मास्क अप्लाई करना ही चाहिए। इसके लिए आप हल्दी, शहद, दही जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स यूज कर सकती हैं। इसके अलावा खीरे के जूस में कुछ बूंदे नींबू की मिलाकर भी एक ब्राइटनिंग फेस मास्क तैयार किया जा सकता है।
Next Story