लाइफ स्टाइल

Beauty Tips: अगर आप चेहरे के दाग धब्बे से परेशान है, तो लगायें नारियल के तेल में मिलाकर यह चीजें

Bharti Sahu 2
14 Jun 2024 4:37 AM GMT
Beauty Tips: अगर आप चेहरे के दाग धब्बे से परेशान  है, तो लगायें नारियल के तेल में मिलाकर यह चीजें
x
Beauty Tips: नारियल तेलcoconut oil का सीधा इस्तेमाल चेहरे पर करने के लिए मना किया जाता है। क्योंकि इसमे मौजूद फैट्स स्किन के पोर्स को ब्लॉक कर देते हैं और अंदर तक नहीं पहुंचते। लेकिन अगर नारियल तेलcoconut oil को कैरियर ऑयल की तरह इस्तेमाल किया जाए। तो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे काफी ज्यादा खराब दिखते हैं। अक्सर इन्हें छिपाने के लिए लोग मेकअप का सहारा लेते हैं। लेकिन घर में ही बहुत असरदार तरीके से इन धब्बों को खत्म किया जा सकता है। बस इन बताई हुई चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
पिग्मेंटेशन खत्म करने वाला सीरम कैसे बनाएं
पिग्मेंटेशन और चेहरे पर काले-भूरे धब्बे दिख रहे हैं तो इन धब्बो को खत्म करने के लिए इन चार चीजों की जरूरत होगी। जिसकी मदद से सीरम बनाकर चेहरे पर लगाएं। लगातार इस सीरम का इस्तेमाल कुछ महीनों तक करने के बाद चेहरे के धब्बे हटा देगा।
कैसे बनाएं सीरम
सीरम बनाने के लिए चार चीजों को लें।
2 विटामिन ई कैप्सूल
2 चम्मच एलोवेरा जेल
आधा चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच नारियल का तेल
एक चम्मच नारियल तेल coconut oil में इन सारी चीजों को तय मात्रा में मिलाएं। फिर दाग-धब्बे वाली जगह पर इस सीरम को लगाएं। दिन में दो से तीन बार धब्बे वाली जगह ये सीरम लगाएं। कुछ ही दिनों में धब्बों की रंगत हल्की पड़ने लगेगी और दाग हल्के हो जाएंगे। नारियल तेल coconut oil स्किन को मॉइश्चराइज करता है। वहीं एलोवेरा जेल स्किन टाइटनिंग का काम करता है और नए सेल्स को बनाने में मदद करता है। विटामिन ई से कोलेजन बनते हैं और स्किन को जरूरी पोषण मिलता है।
Next Story