- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty Tips: सिर्फ 7...
लाइफ स्टाइल
Beauty Tips: सिर्फ 7 दिन में पाएं घनी आइब्रो और पलकें, 5 चमत्कारी घरेलू उपाय
Sarita
6 Aug 2025 7:59 AM IST

x
Beauty Tips: खूबसूरत और घनी भौहें और पलकें आपकी आँखों को और भी खूबसूरत बनाती हैं। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी, गलत खान-पान और केमिकल युक्त ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से भौहें और पलकें पतली और कमज़ोर हो जाती हैं। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी भौहें और पलकें प्राकृतिक रूप से घनी, मज़बूत और खूबसूरत रहें, तो आज का यह लेख आपके बहुत काम आने वाला है। आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप कम समय में अपनी भौहें और पलकें घनी और खूबसूरत बना सकती हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
अरंडी के तेल का इस्तेमाल:
अरंडी का तेल भौहों और पलकों को घना करने का सबसे पुराना और कारगर तरीका है। इसमें मौजूद रिसिनोलेइक एसिड बालों की ग्रोथ बढ़ाता है। रात को सोने से पहले, एक साफ़ मस्कारा ब्रश या कॉटन बड से अपनी भौहों और पलकों पर थोड़ा सा अरंडी का तेल लगाएँ। सुबह उठने के बाद, इसे गुनगुने पानी से अच्छी तरह धो लें।
नारियल तेल और नींबू का इस्तेमाल:
नारियल का तेल बालों को पोषण देता है और नींबू में मौजूद विटामिन सी बालों के विकास में मदद करता है। इस नुस्खे को बनाने के लिए, 1 चम्मच नारियल तेल में 2-3 बूँद नींबू का रस मिलाएँ और रात को सोने से पहले अपनी भौहों और पलकों पर लगाएँ। ध्यान रहे कि नींबू का रस आपकी आँखों में न जाए।
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें:
एलोवेरा में मौजूद एंजाइम और विटामिन बालों की जड़ों को मज़बूत बनाते हैं और उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देते हैं। ताज़ा एलोवेरा जेल लें और इसे अपनी भौहों और पलकों पर हल्के हाथों से लगाकर रात भर लगा रहने दें। इसके इस्तेमाल से आपको कुछ ही दिनों में बदलाव दिखने लगेंगे।
विटामिन-ई कैप्सूल भी है फायदेमंद:
विटामिन-ई बालों की ग्रोथ तेज़ी से बढ़ाने में मददगार साबित होता है। आप इसे सीधे कैप्सूल से निकालकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक विटामिन-ई कैप्सूल तोड़ना होगा और उसमें से निकाले गए तेल को अपनी भौहों और पलकों पर लगाकर मसाज करनी होगी।
आपके बालों की ग्रोथ सिर्फ़ बाहरी देखभाल पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि इसके लिए अंदरूनी पोषण की भी ज़रूरत होती है। प्रोटीन, बायोटिन, आयरन और विटामिन से भरपूर आहार जैसे अंडे, बादाम, दूध, पालक और हरी सब्ज़ियाँ खाएँ।
Next Story





