लाइफ स्टाइल

Beauty Tips: काले होंठों को फिर से गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Sarita
30 July 2025 7:43 AM IST
Beauty Tips: काले होंठों को फिर से गुलाबी बनाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय
x
Beauty Tips: महिला हो या पुरुष, गुलाबी होंठ हर किसी को पसंद होते हैं। क्योंकि चटक गुलाबी होंठ आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन कई बार आपकी आदतों या तेज धूप में काम करने की वजह से होंठों का गुलाबी रंग फीका पड़ जाता है। अगर आप भी अपने होंठों को चटक गुलाबी बनाए रखना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनसे आपके होंठ चटक गुलाबी बने रहेंगे। साथ ही आपका चेहरा भी चमकता रहेगा।
अपनी डाइट में इन चीजों को करें शामिल:
होठों को सुर्ख गुलाबी बनाए रखने के लिए हमें अपनी डाइट में विटामिन प्रोटीन और मिनरल से भरपूर भोजन लेना चाहिए. साथ ही अपनी डाइट में टमाटर गाजर हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पोषक तत्वों से भरपूर फल एवं सब्जियों का सेवन करना चाहिए|
अपनाएं यह तरीका होंठ रहेंगे सुर्ख गुलाबी:
जैसे आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हैं.उसी प्रकार आप अपने होठों का भी ख्याल रखें और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें. जिससे आपके होंठ काले होने से बचे रहेंगे. वह बताती है कि शुगर एक बढ़िया स्क्रब है. आप चीनी की दानों में हल्का सा ग्लिसरीन मिलाकर अपने होठों पर स्क्रब करें.एक से 2 मिनट तक ऐसा करते रहे फिर 5 मिनट बाद इसे धूल दें. एक सप्ताह तक हर दूसरे दिन ऐसा करने से आपके होंठ मुलायम होने के साथ ही चमकते रहेंगे.या फिर पोषक तत्वों से भरपूर बीटरूट या चुकंदर बीटरूट आपके होठों को खूबसूरती बनाने के साथ ही मुलायम करता है. इसी के साथ ही तीसरा नुस्खा यह है कि आप आधा चम्मच बीटरूट का रस एक चम्मच घी और एक चम्मच ऐलोवेरा जेल मिलकर लिप मास्क बना ले. इस रात को सोते समय होठों पर लगाकर सो जाएं. एक सप्ताह ऐसा करने से आपके होठों का कालापन दूर हो जाएगा. और आपके होंठ सुर्ख गुलाबी हो जाएंगे|
Next Story