- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Beauty tips: गर्मियों...
लाइफ स्टाइल
Beauty tips: गर्मियों में चेहरा रहेगा गुलाबी, चुकंदर से बनाएं ये पावरफुल फेस मास्क
Sarita
20 April 2025 9:58 AM IST

x
Beauty tips: चुकंदर विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है, इसलिए ये स्किन की रंगत निखारता है और टैनिंग भी रिमूव करने में हेल्पफुल रहता है. इसके अलावा चुकंदर झुर्रियों को कम करने, पिग्मेंटेशन, डार्क सर्कल कम करने, और स्किन को इवनटोन करने का काम करता है. इस आर्टिकल में जानेंगे कि कैसे आप चुकंदर का इस्तेमाल अपने स्किन केयर में कर सकते हैं|
चुकंदर का फेस मास्क
सबसे पहले चुकंदर को धोकर छील लें और फिर इसका जूस निकाल लें या फिर ब्लेंड करके पेस्ट बना लें. इसमें रोज वाटर मिलाएं और एलोवेरा जेल एड करें, साथ में थोड़ी सी ग्लिसरीन डालें. इस पैक को अंडर आइ एरिया और पूरे चेहरे से लेकर गर्दन तक लगाएं. इसके बाद 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए क्लीन करें. आपके पहली ही बार में बेहतरीन रिजल्ट दिखेगा|
टैनिंग से मिलेगा छुटकारा
चुकंदर को छीलकर पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें दही एड करें. इसके साथ ही कुछ बूंद नींबू का रस भी मिलाएं. इसे पैक को आप चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के बाद फेस क्लीन कर लें. इसे हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल किया जा सकता है. जिससे आप देखेंगे कि टैनिंग हटने लगी है|
आप चुकंदर का रस निकाल लें और इसमें बराबर मात्रा में गुलाब जल एड करें. इसमें विटामिन ई के कैप्सूल डालें और किसी स्प्रे बोतल में भर लें और सोने से पहले टोनर की तरह चेहरे पर लगाएं. इससे पिंपल्स भी कम होने लगेंगे और चेहरे पर गुलाबी निखार भी आएगा. आप चुकंदर को स्लाइस करके सीधे भी चेहरे पर रब कर सकते हैं जिससे काफी फायदा मिलता है|
चुकंदर से होते हैं स्किन को ये फायदे
चेहरे पर चुकंदर लगाने से स्किन सेल्स हेल्दी रहते हैं और इससे त्वचा की लोच भी बढ़ती है, जिससे झुर्रियां, फाइन लाइन नहीं होती हैं. इसके अलावा चुकंदर चेहरे की रंगत निखारता है और नेचुरल ग्लो देता है|
TagsBeautyगर्मियोंचेहरागुलाबीचुकंदरफेस मास्कBeautySummerFacePinkBeetrootFace Maskजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





