लाइफ स्टाइल

Beauty Tips: अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें न्यूड लिपस्टिक

HARRY
29 May 2023 6:48 PM GMT
Beauty Tips: अपनी स्किन टोन के हिसाब से चुनें न्यूड लिपस्टिक
x
जानें इसका सही तरीका

Beauty टिप्स | लिपस्टिक हर महिला के मेकअप का अहम हिस्सा होती है। घर से निकलते वक्त कोई महिला मेकअप करे या ना करे पर वो कभी लिपस्टिक लगाना नहीं भूलती। आज के समय में कई तरह के टेक्सचर में लिपस्टिक आती हैं। किसी तो वेलवेट फिनिश लिपस्टिक पसंद होती है तो किसी को लिक्विड या फिर क्रीमी टेक्सचर की लिपस्टिक। एक समय था, जब महिलाएं लाल रंग की लिपस्टिक को ज्यादा महत्व देती थीं। पर, अब समय बदल गया है।

अब चाहे यंग लड़कियां हों या फिर महिलाएं, हर कोई न्यूड शेड को इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करता है। न्यूड में कई तरह के शेड आते हैं। क्या आप जानती हैं कि न्यूड लिपस्टिक चुनते वक्त भी आपको अपनी स्किन अंडरटोन का ध्यान रखना पड़ता है। इसी के बाद आपको अपने हिसाब से लिपस्टिक का परफेक्ट शेड मिलेगा। अपनी स्किन के हिसाब से इसका चयन करना काफी आसान होता है। आज के लेख में हम आपको आपकी स्किन टोन के हिसाब से न्यूड शेड चुनने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। ताकि आप भी अपनी पसंद का शेड चुन सकें। लिपस्टिक चुनने के पहले जानें ये

लिपस्टिक के चयन से पहले आपको अपने स्किन अंडरटोन के बारे में जानना काफी जरूरी है। इसलिए सबसे पहले ये जान लें कि वार्म अंडरटोन, कूल अंडरटोन और न्यूट्रल अंडरटोन क्या होता है।

वार्म : अगर आपकी स्किन अंडरटोन में थोड़ा गोल्ड वाला पीलापन है, तो इसे वार्म अंडरटोन माना जाता है।

कूल : अगर आपकी स्किन में ब्लू, गुलाबी या लाल रंगत है तो इसे कूल अंडरटोन माना जाता है।

न्यूट्रल : नूट्रल अंडरटोन का मतलब होता है वार्म और कूल अंडरटोन्स दोनों के मिश्रण वाली स्किन या फिर बेस स्किन टोन जैसी ही समान अंडर टोन को भी इस श्रेणी में रखा जा सकता है।

Next Story