- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bathua Onion Paratha...
लाइफ स्टाइल
Bathua Onion Paratha Recipe: बथुआ प्याज पराठा, जरूर करें ट्राई
Sarita
14 Jan 2026 8:28 AM IST

x
Bathua Onion Paratha Recipe: क्या आपने कभी बथुआ प्याज पराठा का स्वाद चखा है. अगर नहीं तो फिर आज हम आपको इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं. यह पराठा बनाने में आसान और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. जाड़े के दिनों में इसे खाना सेहत के लिए लाभकारी भी होता है. इसे घर के बच्चे और बड़े दोनों खूब मन से खाएंगे. आइए अब आपको इसकी सिंपल रेसिपी बताते हैं |
बथुआ प्याज पराठा बनाने की सामग्री:
बथुआ के पत्ते – 2 कप
प्याज – 2
उबला आलू – 1
हरी मिर्च – 1-2
जीरा – आधा छोटा चम्मच
अदरक-लहसुन का पेस्ट – आधा बड़ा चम्मच
हींग – एक चुटकी
गरम मसाला पाउडर – 1 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
बथुआ प्याज पराठा बनाने की विधि:
बथुआ प्याज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले बथुआ के पत्तों को पानी में धोकर नरम होने तक उबाल लें.
इसके बाद आप एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें.
फिर आप हींग और जीरा को भूरा होने तक भून लें.
अब आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर इसे भूनें.
इसके बाद आप बथुआ के पत्ते को छानकर डालें.
फिर इसमें आप नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दें.
अब इसे 5 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
अब एक कटोरे में उबले हुए आलू को मसल लें.
इसके बाद बथुआ का मिश्रण, हरी मिर्च और गरम मसाला डालें.
जरूरत के अनुसार इसमें नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल दें.
अब इन्हें अच्छी तरह मिला लें.
इस मिश्रण को आब अपने पराठे में भरकर और तावा पर घी लगाकर सेक लें|
TagsBathua OnionParathaबथुआ प्याजपराठाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





