- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bathua Aloo Sabji:...
लाइफ स्टाइल
Bathua Aloo Sabji: सर्दियों में तैयार करें स्वादिष्ट बथुआ आलू सब्जी
Sarita
26 Dec 2025 6:58 AM IST

x
Bathua Aloo Sabji: अगर आपने बथुआ आलू की सब्जी को नहीं खाया है तो इस बार सर्दियों में इसे जरूर ट्राई करें. इस सब्जी को आप कम मसालों का इस्तेमाल करके आसानी से तैयार कर सकते हैं. इस सब्जी को आप रोटी, पराठे या चावल-दाल के साथ खा सकते हैं|
बथुआ आलू की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
बथुआ के पत्ते- 2 कप बारीक कटे हुए
आलू- 3 (उबले हुए)
जीरा- आधा चम्मच
तेल- 2 बड़े चम्मच
प्याज- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
अदरक- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
लहसुन- 1 चम्मच बारीक कटा हुआ
सूखी लाल मिर्च- आधा छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
बथुआ आलू की सब्जी को कैसे तैयार करें?
बथुआ आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप बथुआ के पत्तों को अच्छे से धो लें और इसे बारीक काट लें. उबले हुए आलू को आप छोटे टुकड़ों में काट लें.
अब आप एक कड़ाही को गर्म करें और इसमें 2 चम्मच तेल डाल दें. इसमें आप जीरा और सूखी लाल मिर्च को डाल दें. इसके बाद आप प्याज, अदरक और लहसुन को काट दें. इसमें आप बथुआ के पत्तों को डाल दें और पका लें. इसके बाद आप उबले हुए आलू को डाल दें और थोड़ी देर भूनें.
इसके बाद आप हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. इसे आप थोड़ी देर तक ढककर पका लें. जब ये पक जाए तब आप ऊपर से धनिया पत्ती को डाल दें. इस तरह से आप बथुआ आलू की सब्जी को बना सकते हैं|
TagsBathua AlooSabjiस्वादिष्टबथुआ आलूसब्जीBathua AlooSabzideliciousBathua and Potatovegetable जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





