लाइफ स्टाइल

Bathua-Aloo Puri: सर्दियों में बनाएं बथुआ-आलू की पूरी

Sarita
28 Dec 2025 8:59 AM IST
Bathua-Aloo Puri: सर्दियों    में बनाएं     बथुआ-आलू की पूरी
x
Bathua-Aloo Puri: सर्दियों के मौसम में अगर नाश्ते में गरमा-गरम पूरी मिल जाए तो दिन की शुरुआत शानदार हो जाती है. ठंड के मौसम में गर्म पूरी को सब्जी, चटनी या अचार के साथ खाने का अपना अलग ही मजा होता है. अगर आप भी पूरी खाना पसंद करते हैं तो बथुआ-आलू की पूरी को सर्दियों में जरूर ट्राई करें. इस पूरी को आप सुबह के नाश्ते में आसानी से बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बथुआ-आलू की पूरी बनाने की रेसिपी|
सामग्री:
आटा- 2 कप
बथुआ- 1 कप
आलू- 2 उबले हुए
अजवाइन- आधा चम्मच
अदरक- 1 छोटा टुकड़ा
धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
हरी मिर्च- 1
हल्दी- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- जरूरत के अनुसार
बथुआ-आलू की पूरी को कैसे तैयार करें?
बथुआ आलू पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आप बथुआ के पत्तों को अच्छे से धो लें और इसे उबाल लें. उबले हुए बथुआ के पत्तों को मिक्सी जार में डाल दें. इसमें आप हरी मिर्च और अदरक का टुकड़ा डालकर बारीक पीस लें.
अब आप एक बड़े बर्तन में आटा लें. इसमें आप स्वादानुसार नमक, 2 चम्मच तेल और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लें. इसके बाद आप आलू को मैश करके डाल दें. फिर आप बथुआ के पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डाल दें. सभी चीजों को मिलाकर आटा गूंथ लें. आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें.
अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर बेल लें. कड़ाही में तेल गर्म करें और पूरी डालकर तल लें. इस तरीके से आप सारी पूरियां तैयार कर सकते हैं|
Next Story