- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Basket Chaat Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Basket Chaat Recipe: घर पर बनाएं क्रिस्पी और स्पाइसी बास्केट चाट, यहां देखें आसान रेसिपी
Sarita
24 Jun 2025 6:53 AM IST

x
Basket Chaat Recipe: चाट और गुपचुप (पानीपूरी) किसे पसंद नहीं होती? अगर ये दोनों आपके सामने आ जाएं तो खुद को खाने से रोकना मुश्किल हो जाता है. इसका चटपटा और चटपटा स्वाद हर किसी को दीवाना बना देता है. लेकिन क्या आपने कभी बास्केट चाट (जिसे "टोकरी चाट" भी कहते हैं) खाई है? अगर नहीं, तो अब इसे जरूर ट्राई करें, क्योंकि इसका स्वाद वाकई लाजवाब होता है|
आवश्यक सामग्री (Basket Chaat Recipe)
टोकरी (बास्केट) बनाने के लिए:
उबले आलू (कद्दूकस किए हुए) – 2-3
कॉर्न फ्लोर – 2 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार
तेल – डीप फ्राई के लिए
चाट के लिए सामग्री:
उबले सफेद मटर या काले चने – 1 कप
उबले आलू (कटे हुए) – 1 कप
दही (फेंटा हुआ, हल्का मीठा) – 1 कप
हरी चटनी – 2 टेबलस्पून
इमली की खट्टी-मीठी चटनी – 2 टेबलस्पून
प्याज़ और टमाटर (बारीक कटे हुए) – ½ कप
भुनी हुई सेव – ½ कप
चाट मसाला – 1 टीस्पून
भुना जीरा पाउडर – ½ टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
अनार के दाने और हरा धनिया – सजावट के लिए
विधि:
1. टोकरी (बास्केट) तैयार करने का तरीका:
उबले हुए आलुओं को कद्दूकस करें और उसमें कॉर्न फ्लोर व नमक मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें.
एक छोटी छन्नी (स्टील टी स्ट्रेनर) लें. उसमें आलू का मिश्रण भरें और ऊपर से एक और छन्नी रखकर हल्का दबाएं, ताकि बास्केट का आकार बन जाए.
इस सेटअप को गर्म तेल में डीप फ्राई करें. जब हल्की सुनहरी हो जाए, तो दोनों छन्नियों को धीरे से हटा दें. कुरकुरी बास्केट तैयार है. इसे ठंडा होने के लिए अलग रखें|
2. चाट भरने का तरीका:
तैयार बास्केट में पहले उबले आलू और मटर/चने भरें.
ऊपर से फेंटा हुआ दही, हरी चटनी और इमली की चटनी डालें|
अब कटे प्याज़, टमाटर, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और थोड़ा नमक छिड़कें|
ऊपर से सेव, अनार के दाने और हरा धनिया डालकर सजाएं|
टिप: बास्केट चाट को तुरंत परोसें. दही और चटनी को आखिरी में डालें ताकि टोकरी कुरकुरी बनी रहे|
Next Story





