लाइफ स्टाइल

Barley Water Benefits: गर्मियों में शुगर समेत इन मरीजों के लिए रामबाण साबित हो सकता है जौ का पानी, ऐसे करें सेवन

Sarita
19 March 2025 10:50 AM IST
Barley Water Benefits: गर्मियों में शुगर समेत इन मरीजों के लिए रामबाण साबित हो सकता है जौ का पानी, ऐसे करें सेवन
x
Barley Water Benefits: जौ का पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी बहुत चमत्कारी होता है. आइये जानते हैं इसे रोजाना पीने के फायदों के बारे में,गर्मी के मौसम में खुद को फिट और स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में गर्मी के सीजन में जौ का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है. जौ का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसके सेवन से पाचन क्रिया बेहतर बनती है इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह शरीर को अंदर से साफ रखने के साथ-साथ त्वचा की चमक भी वापस लाता है|
रोजाना जौ का पानी पीने के ये हैं फायदे-
पाचन और आंत के लिए फायदेमंद
जौ के पानी में फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो पाचन में सहायता करता है और पेट फूलने से बचाता है. इसमें बीटा-ग्लूकेन भी पाए जाते हैं, जो अच्छे आंत बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देते हैं, जिससे पूरे पाचन स्वास्थ्य में सुधार होता है. रोजाना एक गिलास जौ का पानी पाने से आंत माइक्रोबायोम को स्वस्थ बनाएं रखने में मदद कर सकता है, जिससे सूजन और बेचैनी कम हो सकती है|
अगर आप कुछ किलोग्राम वजन कम करना चाहते हैं, तो अपने आहार में जौ का पानी शामिल करना अच्छा हो सकता है. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक होता है. इसका सेवन करने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता है. इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने की इसकी क्षमता वजन बनाए रखने में मदद कर सकती है|
ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में मददगार
जौ का सेवन ब्लड शुगर या बीमारी के जोखिम वाले लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है. जो ब्लड में शुगर लेवल को कम करता है. जौ में विटामिन सी, आयरन और मैग्नीशियम जैसे महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं. जौ का पानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत करता है|
Next Story