लाइफ स्टाइल

Barfi Paratha: जुबान पर चढ़ जाएगी मिठास

Sarita
9 Sept 2025 8:18 AM IST
Barfi Paratha: घरों में भी पाक कला का प्रदर्शन साफ नजर आता है। किसी भी त्योहार के आने के साथ ही घरों में स्वीट डिश आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कई बार ऐसा होता है कि मावे या खोया की मिठाई बच जाती है। ऐसे में आप इस मावे का इस्तेमाल एक अलग तरह का बर्फी पराठा बनाने में भी कर सकते हैं। इसका अनूठा स्वाद सबको लुभाएगा। यह पराठा बहुत आसानी से तैयार किया जा सकता है। हम आपको इसे तैयार करने के लिए बिल्कुल सरल विधि बताने जा रहे हैं।
सामग्री (Ingredients)
खोया बर्फी – 8-10 पीस
इलायची पाउडर – चुटकीभर
आटा
घी
विधि (Recipe)
– पराठा बनाने के लिए सबसे पहले खोया बर्फी लें।
– इन्हें अच्छे से मैश कर लें। फिर इसमें इलायची पाउडर मिक्स कर दें।
– अब आटे की लोई बनाकर इसे थोड़ा मोटा बेल लें।
– इसके बीच में मैश की हुई बर्फी का मिक्स रखें।
– पराठे जैसा अब इसे चारों किनारों से मोड़कर बंद कर दें।
– इसे अब बेल लें और तवे पर सेंकने के लिए डाल दें।
– पराठे को दोनों ओर से ब्राउन होने तक सेकें।
– फिर इस पर देसी घी लगाएं और गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
Next Story