लाइफ स्टाइल

Bandhani Saree Outfit Idea:बांधनी साड़ी से तैयार करें ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट्स

Sarita
4 Jan 2026 10:24 AM IST
Bandhani Saree Outfit Idea:बांधनी साड़ी से तैयार करें ट्रेंडी और स्टाइलिश आउटफिट्स
x
Bandhani Saree Outfit Idea: बांधनी साड़ी हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है, ऐसे में आज के समय में इससे कई स्टाइलिश और यूनिक आउटफिट भी तैयार किए जा सकते हैं। सही डिजाइन और थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ आप अपनी पुरानी बांधनी साड़ी को मॉडर्न लुक दे सकती हैं। इससे न सिर्फ आपका आउटफिट सबसे अलग दिखेगा, बल्कि ये सस्टेनेबल फैशन को भी बढ़ावा देगा।
चाहे फेस्टिव मौके हों, शादी-ब्याह या फिर कैजुअल फंक्शन—बांधनी साड़ी से बने आउटफिट हर जगह आपको एलिगेंट और ट्रेंडी लुक दे सकते हैं। तो आइए आपको बताते हैं कि आप इनसे क्या-क्या आउटफिट तैयार करा सकती हैं।
अनारकली सूटAnarkali Suit
पुरानी बांधनी साड़ी से बना अनारकली सूट बेहद एलिगेंट और रॉयल लुक देता है। इसका फ्लेयर बांधनी प्रिंट को खूबसूरती से हाईलाइट करता है। इसे सिल्क या कॉटन लाइनिंग के साथ बनवाया जा सकता है, जो फेस्टिव और पारिवारिक समारोहों के लिए एकदम सही रहता है।
लॉन्ग जैकेट Long Jacket
बांधनी साड़ी से तैयार की गई लॉन्ग जैकेट को प्लेन साड़ी या फिर कुर्ते के साथ पहनकर आप इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकती हैं। ये आउटफिट छोटे फंक्शन, पूजा या हल्के फेस्टिव मौकों के लिए काफी ट्रेंडी ऑप्शन है। इस जैकेट को बनवाते समय चाहें तो प्यारा सा बॉर्डर उस पर अटैच कराएं।
लहंगा-चोलीLehenga-Choli
शादी या त्योहारों के लिए बांधनी साड़ी से बना लहंगा चोली बेहद ग्रेसफुल लगता है। साड़ी के बॉर्डर का इस्तेमाल लहंगे की घेर या चोली की डिजाइन में किया जा सकता है, जिससे आउटफिट और भी खास बनता है। इसे बनवाने के लिए साड़ी से लहंगा तैयार कराएं। इसके थोड़े से बॉर्डर को ब्लाउज पर भी लगवाएं, ताकि ये देखने में भी अच्छा लगे।
अगर आप कैजुअल और मॉडर्न लुक चाहती हैं, तो बांधनी साड़ी से शॉर्ट कुर्ती या टॉप बनवाएं। इसे जींस, प्लाज़ो या स्कर्ट के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। शॉर्ट कुर्ती आज-कल काफी ट्रेंड में है, जो देखने में बेहद कमाल की लगती है।
Next Story