- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Banana Cutlet : बच्चों...

x
Banana Cutlet : बच्चो को केला बहुत कम पसंद आता है। इसे देखकर वह मुहं बनाने लग जाते है की इसे वह नहीं खाएंगे। बच्चो को रोज़ कहने में नयी चीज़ो को खाना पसंद होता है।
सामग्री :
कच्चे केले 04 नग (उबाल कर छीले हुये)
हरे मटर 01 कटोरी
मैदा 1/3 कप
भूना जीरा 01 छोटा चम्मच
हरी मिर्च 03 (बारीक कटी हुई)
लाल मिर्च पाउडर 01 छोटा चम्मच
काला नमक 1/2 छोटा चम्मच
ब्रेड का चूरा आवश्यकतानुसार
तेल तलने के लिए
नमक स्वादानुसार
1. बनाना कटलेट (Banana Cutlet) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में केले, मटर और मैदा डालकर अच्छी तरह मसल लें।
2. इसके बाद अन्य सभी मसाले भी इसमें मिला लें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
3. अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे आकार के गोले बना लें।
4. फिर इन्हें हाथ की हथेली की मदद से मनचाहे आकार में चपटा कर लें और ब्रैड के चूरे में अच्छी तरह से लपेट लें।
5. अब एक कढाही में तेल डाल कर गर्म करें।
6. तेल गर्म हो जाए तो इन कटलेट्स को धीमी आंच पर हल्का भूरा होने तक तलें और फिर गर्मा-गरम टोमैटो केचअप अथवा चटनी के साथ सर्व करें।
TagsBananaCutletकेलेकटलेटBananaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





