लाइफ स्टाइल

Banana Cake: पके केले से बनाएं स्पंजी केक, फटाफट तैयार करें ये आसान रेसिपी

Sarita
3 July 2025 3:45 PM IST
Banana Cake: पके केले से बनाएं स्पंजी केक, फटाफट तैयार करें ये आसान रेसिपी
x
Banana Cake: अगर आपको भी कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो घर पर बना केक एक अच्छा विकल्प है। आपने कई फ्लेवर के केक ट्राई किए होंगे, लेकिन क्या आपने बनाना केक यानी केले से बना केक चखा है? यह सॉफ्ट और स्पंजी केक सभी को पसंद आता है। तो आइए जानते हैं बनाना केक की रेसिपी।
केले का केक बनाने के लिए सामग्री :
पके केले- 3
मैदा- 1.5 कप
चीनी- एक कप
बेकिंग पाउडर- 1छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा- आधा छोटा चम्मच
तेल या मक्खन- आधा कप
वनीला एसेंस- 1 छोटा चम्मच
नमक- चुटकीभर
काजू- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
किशमिश- 2 चम्मच
अखरोट- टुकड़ों में 2 चम्मच
केले का केक या बनाना केक बनाने के लिए आप पके केले का इस्तेमाल करें. पके केले को आप मैश कर लें. अच्छे से मैश किए हुए केले में आप चीनी और तेल को डाल दें. इसे अच्छे से फेट लें जब तक ये थोड़ा हल्का न हो जाए.
अब एक बाउल में मैदा को छान लें. इसमें आप बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को मिक्स कर दें. इसे अच्छे से मिक्स करें. अब मैदा में आप केले का मिश्रण भी डाल दें. आप इसे अच्छे से मिक्स करें और वनीला एसेंस को भी डालें.
अब एक केक टिन को तैयार करें और इसके बेस और किनारों में तेल से ग्रीस करें. केक के बैटर को इसमें डाल दें और इसे 10 मिनट पहले से प्री हीट ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस में 35-40 मिनट तक बेक करें. अगर आप कड़ाही में इसे बना रहे है तो इसे कड़ाही में एक स्टेंड पर रखें और इसे ढककर पकाएं 40-45 मिनट तक. जब ये पक जाए तो आप इसे निकाल लें और ठंडा होने के बाद इसे निकाल लें. तैयार है आपका टेस्टी बनाना केक|
Next Story