- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bakrid Special Mango...

x
Bakrid Special Mango Sewai: सेवई बनाना काफी आसान होता है, लेकिन आप चाहें तो इस बकरीद पर अलग तरह की सेवई बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपको आसान विधि से मैंगो सेवई बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने मेहमानों के लिए खास मिठाई तैयार कर सकें।
मैंगो सेवई बनाने का सामान:
सेवई – 1 कप
दूध – 3 कप
आम का गूदा – 1 कप
चीनी – 1/2 कप
घी – 2 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – 1/2 टीस्पून
काजू, बादाम, किशमिश – 2-3 टेबलस्पून
केसर – 5–6 धागे
आम के टुकड़े – सजावट के लिए
विधि:
मैंगो सेवई बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी गरम करें। अब उसमें सेवई डालकर हल्की सुनहरी होने तक भूनें। ध्यान रखें कि इसे आपको एकदम हल्की गैस पर ही भूनना है।
यदि आप गैस को तेज कर देंगे तो सेवई जल जाएगी। एक कड़ाही में दूध को धीमी आंच पर उबालें। अगर केसर डालना चाहें तो अब डाल सकते हैं। जब दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें भुनी हुई सेवई डालें।
जब सेवईं गलने लगे को इसमें तीनी और इलायची पाउडर जालें, और इसे लगातार चलाते रहें। ताकि चीनी घुल जाएं। जब चीनी पक जाएं तो गैस बंद कर दें और उसे ठंडा होने दें। ठंडा हो जाए तो उसमें आम का गूदा मिक्स करें।
ध्यान रखें कि आम का गूदा ठंडे दूध में में ही मिक्स करें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अब ऊपर से कटे हुए आम, ड्रायफ्रूट्स और थोड़ा सा आम पल्प डालकर सजाएं। बस मैंगो सेवई तैयार है। इसे आप ठंडा करके मेहमानों को परोस सकते हैं।
TagsBakridMango SewaiबकरीदआमसेवईBakridMangoSevaiजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





