- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Bakrid 2025: बकरीद की...
लाइफ स्टाइल
Bakrid 2025: बकरीद की शाम को डिनर में बनाएं आसान कबाब पराठा
Sarita
7 Jun 2025 11:31 AM IST
Bakrid 2025: इस बकरीद पर अगर आप झटपट कुछ टेस्टी और पेटभर व्यंजन चाहती हैं, तो कबाब पराठा आपकी थकान भी दूर करेगा और स्वाद से दिल भी जीत लेगा। इसे आप तैयार मटन या चिकन कबाब से बना सकती हैं। घर में पहले से रखे पराठे, हरी चटनी, प्याज और थोड़े से मसालों से टेस्टी डिनर बन जाता है। इस लेख में इंस्टेंट कबाब पराठा की रेसिपी दी जा रही है, जिसे आप झटपट रात के खाने में बना सकती हैं।
कबाब पराठा बनाने की सामग्री:
तैयार मटन या चिकन कबाब (बजे हुए कबाब भी चलेंगे)
मैदा या गेंहू के पराठे
पतली स्लाइस में कटा प्याज
हरा धनिया, पुदीना चटनी
नींबू
चाट मसाला
बारीक कटी हरी मिर्च
दो अंडे
कबाब पराठा बनाने की विधि:
अगर आपके पास दिन के बचे पराठे हैं तो उन्हें ही गर्म कर लें। वरना ताजे पराठे भी बना सकती हैं।
स्टेप 1- पराठे बनाने के लिए मैदा या आटे के पतले पराठे बेलकर गर्म तवा पर दोनों तरफ से सेकें।
स्टेप 2- अगर अंडा डालना है तो पहले पराठे पर एक अंडा फोड़कर फैला लें, फिर सेकें।
स्टेप 3- अब फ्राई पैन में हल्का सा तेल डालकर कबाब को क्रिस्प कर लें।
स्टेप 4- पराठे को तवे से हटाकर उसपर पहले चटनी लगाएं। फिर ऊपर से प्याज, कबाब के पीस, चाट मसाला, नींबू रस और हरी मिर्च डालें।
स्टेप 5- अब इसे रोल की तरह लपेट लें या आधा मोड़कर सर्व करें।
वेज कबाब पराठा की रेसिपी:
आप नाॅनवेज नहीं खाना चाहते हैं तो वेज कबाब पराठे भी आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए सोया चंक या भीगे हुए काले चने को दरदरा पीसकर उसमें बारीक कटा प्याज, मिर्च, काला नमक आदि को मिलाकर कबाब के शेप दें। अब इसे डीप फ्राई कर लें।
पराठे उसी तरह बनाए जाएंगे। इस पर वेब कबाब को रखकर रोल बना सकते हैं।
सर्व करने का तरीका:
कबाब पराठा को टिशू पेपर या फॉयल में लपेटकर परोसें ताकि वह गरम और क्रिस्पी बना रहे।
साथ में ठंडी दही या रायता और सलाद रखें। इससे स्वाद और संतुलन दोनों मिलेंगे।
कबाब पराठा बनाने में 15-20 मिनट का ही समय लगता है। भारी भोजन के बाद हल्की लेकिन टेस्टी डिश के रूप में आप इसे बना सकते हैं। अगर मेहमान रुक गए हों, तो यह पराठा रोल शानदार स्नैक बन जाता है।
TagsBakridबकरीदडिनरकबाबपराठाBakridDinnerKababParathaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





