लाइफ स्टाइल

सर्दियों में बनाए बाजरे की रोटी, जानें बनाने की आसान विधि

Tara Tandi
8 Dec 2021 8:30 AM GMT
सर्दियों में बनाए बाजरे की रोटी, जानें बनाने की आसान विधि
x
सर्दियों के मौसम में साग के साथ बाजरा रोटी खाना बहुत से लोग पसंद करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सर्दियों के मौसम में साग के साथ बाजरा रोटी खाना बहुत से लोग पसंद करते हैं। सरसो के साग, पालक और उड़द की दाल के साथ बाजरे की रोटी का स्वाद और भी बढ़ जाता है। बाजरे की तासीर गरम होती है इसलिए सर्दियों में इसके सेवन से आपका शरीर अंदर से गर्म रहता है। लेकिन शहरों में बाजरे की रोटी बहुत ही कम लोगों को बनानी आती है जिसकी वजह से ज्यादातर लोग इसको खा ही नहीं पाते हैं। ऐसे में आज हम आपको बाजरे की रोटी बनाने की आसान सी विधि बताने जा रहे हैं। जिसको अपनाकर आप बाजरे की रोटी का भरपूर आंनद ले सकेंगे, तो चलिए जानते हैं बाजरे की रोटी बनाने की आसान विधि-

बाजरा रोटी बनाने की विधि- (How Make Bajra Ki Roti)
-इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले किसी चौड़े बर्तन में बाजरे का आटा लेकर छान लें।
-इसके बाद आप गुनगुने पानी की मदद से इसका सोफ्ट आटा गूंथ लें।
-ध्यान रहे आपको आटे को तोड़ते हुए हाथ से गूंथना है।
-इसके बाद आप इसकी रोटी बनाने के लिए हाथ में ठोड़ा सा आटा लेकर उसको हाथों से मसल कर नरम करें।
-अगर आटा ज्यादा सख्त है तो आप पानी की मदद से इसको थोड़ा नरम कर लें।
-इसके बाद आप इस आटे की गोल लोई बना लें। फिर अपनी हथेलियों की मदद से थोड़ा-थोड़ा बड़ा करते जाएं।
-अगर आटा अपकी हथेली पर चिपक रहा है तो आप इसको थोड़ा पानी लगाकर रोटी को 5-6 इंच तक बड़ा कर लें।
-इसके बाद आप गरम तवे पर इस रोटी को डालें और अच्छे से सिकने पर पलटे की मदद से पलट दें।
-फिर जब रोटी दोनों तरफ से अच्छी तरह से पक जाए तो आप इसपर अच्छी तरह से घी लगाएं।
-इसके बाद आप गरमागरम इसको सब्जी या साग के साथ सर्व करें।


Next Story