लाइफ स्टाइल

Bajra Idli: सर्दियों में बनाएं बाजरा की फूली फूली इडली

Sarita
21 Jan 2026 9:10 AM IST
Bajra Idli:  सर्दियों में बनाएं बाजरा की फूली फूली इडली
x
Bajra Idli: सर्दियों के मौसम में अलग अलग तरह की डिशेज खाने का मन करता है। ऐसे में लोग इस मौसम में तमाम तरह की डिशेज ट्राय भी करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने बाजरे की इडली खाई है। ज्यादातर लोगों ने चावल और उड़द डाल से बनी इडली खाई होगी। लेकिन बाजरे की इडली शायद ही किसी ने चखी हो। बाजरा फाइबर, आयरन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ऐसे में यहां हम आपके लिए बाजरे की इडली की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।
सामग्री:
बाजरे का आटा
सूजी
दही
पानी
नमक
बेकिंग सोडा
तेल
तड़के के लिए
राई
उरद दाल
करी पत्ता
हरी मिर्च बारीक कटी हुई
तेल
स्टेप 1 - सबसे पहले एक बर्तन लें और इसमें बाजरे का आटा और सूजी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद इसमें दही और थोड़ा पानी मिलाकर एक हल्का गाढ़ा घोल तैयार करें। अब बैटर को 10-15 मिनट तक इसे ढककर छोड़ दें।
स्टेप 2 - तड़के के लिए एक पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई, उरद दाल, करी पत्ता और हरी मिर्च डाल दें, जब तड़का तैयार हो जाए तो इसे बैटर में मिला दें।
स्टेप 3 - जब सभी चीजें मिक्स हो जाए तो इसमें बेकिंग सोडा या इनो डालें। इससे इडली फूली फूली बनेगी।
स्टेप 4 - फिर इडली स्टैंड लें और इसमें थोड़ा सा तेल डालकर ग्रीस करें और इसमें तैयार बैटर डालें।
स्टेप 5 - अब स्टीमर या कुकर में पानी गर्म करें और स्टीमर के अंदर 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
स्टेप 6 - जब ये पक जाए तो इसे हल्के हाथ से मोल्ड से निकालें और चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story