लाइफ स्टाइल

Bael Juice: इस गर्मी में पिएं बेल का जूस, मजबूत इम्यूनिटी के साथ मिलेंगे ये फायदे

Sarita
18 March 2025 7:53 AM IST
Bael Juice: इस गर्मी में पिएं बेल का जूस, मजबूत इम्यूनिटी के साथ मिलेंगे ये फायदे
x
Bael Juice: हम आपको एक ऐसे देसी ड्रिंक (Desi drinks in summer) के बारे में बता रहे हैं. जिसे गर्मी के मौसम में पीकर आप अपने शरीर और त्वचा को स्वस्थ रख सकते हैं, हम बात कर रहे हैं बेल के शरबत की. इसका रोजाना सेवन करने से शरीर को कई फायदे (Bel ka sharabat pine ke fayde) मिलते हैं, यह चिलचिलाती धूप और अत्यधिक गर्मी से होने वाली बीमारियों से भी बचा सकता है. गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा रखने के लिए बेल का शरबत सबसे अच्छा विकल्प है. आइए जानते हैं बेल का शरबत पीने के और क्या फायदे हैं|
पाचन तंत्र के लिए
बेल का शरबत पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. यह पेट में गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है. अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो बेल का शरबत काफी उपयोगी माना जाता है. बेल में कैलोरी बहुत कम और फाइबर अधिक होता है|
पथरी में कारगर
बेल के शरबत में बहुत ही महत्वपूर्ण तत्व होते हैं जो पथरी को रोकते हैं, जिन लोगों को पथरी होती है उन्हें आयुर्वेदिक तरीके से बेल का शरबत पीने की सलाह दी जाती है. त्वचा के लिए
बेल का जूस सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। बेल का शर्बत पीने से कील-मुंहासों से छुटकारा मिलता है क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा की रक्षा करते हैं।
बेल का शर्बत पीने से बाल भी अच्छे होते हैं, अगर किसी को बाल झड़ने की समस्या है तो बेल का शर्बत पीने से इससे छुटकारा मिल सकता है। आप चाहें तो बेल के शर्बत में कुछ फल मिलाकर भी पी सकते हैं।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है
बेल का शर्बत पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं तो बेल का शर्बत पीकर अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
Next Story