- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Baba Ramdev Tips: बाबा...
लाइफ स्टाइल
Baba Ramdev Tips: बाबा रामदेव के बताए ये टिप्स अपनाएं, पाचन समेत इन समस्याओं का मिलेगा समाधान
Sarita
21 May 2025 9:21 AM IST

x
Baba Ramdev Tips: अगर हमारा पाचन तंत्र ठीक है तो यह हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है. पाचन तंत्र खराब होने से कई गंभीर समस्याएं पनप सकती हैं. ऐसे में बाबा रामदेव ने डाइजेशन को मजबूत करने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के लिए कुछ फूड आइटम के बारे में बताया है, जो पेट दर्द, कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से आराम देते हैं. आइये जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के बारे में जो आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मददगार हो सकते हैं|
पाचन क्रिया कैसे ठीक करें:
अगर आप अपने पाचन तंत्र को बेहतर बनाना चाहते हैं तो सुबह सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं, इसके अलावा आप सुबह एलोवेरा और गिलोय का सेवन कर सकते हैं. बाजार की चीजें ज्यादा खाने से बचें.पानी को उबालकर गुनगुना करके पिएं और रात में हल्का भोजन करें|
कब्ज की समस्या से कैसे छुटकारा पाएं:
अगर आप कब्ज से परेशान हैं तो आपको पपीता, बेल, सेब, अनार, अमरूद और नाशपाती जैसी चीजों का सेवन करना चाहिए. इनमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स होते हैं और ये कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं. इसके अलावा कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप सौंफ और मिश्री का भी सेवन कर सकते हैं|
आंतों को मजबूत बनाने के तरीके:
अगर आप अपनी आंतों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो गुलाब की ताजी पंखुड़ियों को चबाएं. इसके अलावा गुलाब की पंखुड़ियों, सौंफ, इलायची और मिश्रण को मिलाकर पेस्ट बना लें और इस पेस्ट का सेवन रोज सुबह खाली पेट करें, इससे भी आंत मजबूत होती हैं|
आजकल एसिडिटी की आम समस्या यह है कि सीने में जलन होना. इससे बचने के लिए आप लोकी और तुलसी का जूस या बेल जूस पी सकते हैं|
TagsBaba Ramdevबाबा रामदेवपाचनसमस्याओंसमाधानBaba Ramdevdigestionproblemssolutionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





