- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Baba Ramdev Tips: हीट...
लाइफ स्टाइल
Baba Ramdev Tips: हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं बाबा रामदेव के टिप्स, शरीर रहेगा ठंडा
Sarita
15 April 2025 6:24 AM IST

x
Baba Ramdev Tips: हीट वेव का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. वहीं लू आते ही लोग काफी बीमार हो जाते हैं. ऐसे में सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी है. गर्मी का मौसम हमेशा अपने साथ कई बीमारियों को लेकर आता है. जैसे की बुखार, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, उल्टी, मतली, लूज मोशन आदि जैसी गंभीर बीमारियां. अगर आप भी इस गर्मी में लू से बचना चाहते हैं तो आप ये बाबा रामदेव के ये नुस्खे फॉलो कर सकते हैं|
लू से ऐसे बचें
बाबा रामदेव ने बताया कि गर्मी के मौसम में आपको अपने खानपान पर ध्यान देना जरूरी है. हेल्दी डाइट न केवल आपकी बॉडी को फिट रखती है, बल्कि कुछ खास चीजों का सेवन आपको लू के खतरे से भी बचा सकता है. इन्हीं खास चीजों में से एक है मिस्सी रोटी|
ऐसे खाएं मिस्सी रोटी
आप रोटी को बनाने के लिए गेहूं, जौ और चने को पीस लें और अब आटे से रोटी बनाएं और इसे कच्ची प्याज के साथ खाएं. आप प्याज को काटने की जगह इससे अलग प्याज को छील लें और इसे हाथों से हल्की चोट देते हुए बीच से तोड़ लें. आप रोज खाली पेट इस तरह प्याज के साथ रोटी खाएं|
जौ और चने जैसे अनाज में कूलिंग इफेक्ट होते हैं, जो कि गर्मी में बॉडी के तापमान को नियंत्रित रखते हैं. इनमें मौजूद फाइबर और प्रोटीन पाचन को बेहतर बनाते हैं, साथ ही बॉडी में देर तक एनर्जी बनाए रखते हैं, जिससे लू का असर कम होता है. चने की रोटी में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखते हैं. इससे भी बॉडी गर्म हवाओं के असर से बची रहती है|
प्याज के फायदे
प्याज की बात करें तो इसमें मौजूद क्वेरसेटिन (Quercetin) और सल्फर यौगिक शरीर को एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सिडेंट सुरक्षा देते हैं, जिससे लू से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. प्याज के नियमित सेवन से शरीर की गर्मी सहन करने की क्षमता बेहतर होती है. प्याज को 'नेचुरल कूलेंट' माना जाता है. ये पसीने के माध्यम से शरीर को ठंडा रखने में मदद करती है|
TagsBaba Ramdevहीट स्ट्रोकबचनेबाबा रामदेवटिप्सBaba Ramdevheat stroketo avoidtipsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





