- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Baba Ramdev Tips:...
लाइफ स्टाइल
Baba Ramdev Tips: बच्चों के भी बाल हो रहे हैं सफेद, बाबा रामदेव के ये उपाय दिलाएंगे राहत
Sarita
30 May 2025 6:28 AM IST

x
Baba Ramdev Tips: सिर के काले बाल चेहरे पर चार चांद लगाते हैं. सुंदरता में इससे निखार आता है. साथ ही आत्मविश्वास भी नजर आने लगता है. हालांकि, आज के वक्त हम लोगों की लाइफस्टाइल खराब हो गई है, जिससे बालों का झड़ना, टूटना, सफेद होना और पतला होना आम हो गया है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ बड़ों में ही बालों की समस्याएं आ रही हैं, बच्चों के बाल भी काफी तेज से या तो झड़ रहे हैं या फिर सफेद हो रहे हैं|
बालों को काला करने के लिए बाबा रामदेव के उपाय:
बच्चों के सफेद बालों को काला करने के लिए बाबा रामदेव ने कई आसान उपाय बताए हैं, जिन्हें फॉलो किया जा सकता है. बाबा रामदेव ने बताया कि बच्चों के बालों को सफेद से काला करने के लिए आप आंवला और एलोवेरा जूस को पी सकते हैं. सर्वांगासन और शीर्षासन भी इसके लिए बहुत मददगार होता है|
नाखूनों को रगड़ें:
उन्होंने बताया कि बालों को झड़ने से रोकने के लिए सुबह और शाम दोनों हाथ के नाखूनों को पांच से सात मिनट रगड़ना होगा, जिससे बाल सफेद से काले होने लगते हैं. बालों का झड़ना भी इससे रूक जाता है. ध्यान दें, नाखूनों को आपस में रगड़ने से नसों में उत्तेजना बढ़ती है, जो सिर की त्वचा तक पहुंचती है. इससे बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है. बालों की सेहत भी इससे सुधरती है|
आंवला-एलोवेरा का जूस:
बाबा रामदेव ने बालों को नेचुरली काला करने के लिए बच्चों को आंवला-एलोवेरा का जूस पिलाने पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि ये जूस सफेद बालों को काला बनाने में बहुत अच्छा होता है. आप इस जूस को घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं|
आंवला-एलोवेरा का जूस घर पर कैसे बनाएं :
आंवला और एलोवेरा का जूस घर पर बनाने के लिए दो-तीन ताजे आंवले लें. इसके बीज को निकालकर टुकड़ों में काटें. दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल डालें और दोनों को मिक्सी में पानी डालकर पील लें. फिर इसे छानकर जूस निकाल लें. आप इसमें स्वाद के लिए शहद और नींबू भी मिला सकते हैं. सुबह खाली पेट आप जूस का सेवन कर सकते हैं|
TagsBaba Ramdevबच्चोंबालसफेदबाबा रामदेवउपाय Baba Ramdevchildrenhairwhiteremedy जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





